फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Honor ceremony on Valmiki's revelation

वाल्मीकि प्रकट्योत्व पर हुआ सम्मान समारोह

Thu, 29 Sep 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Honor ceremony on Valmiki's revelation
वाल्मीकि प्रकट्योत्व पर हुआ सम्मान समारोह
विज्ञापन

नजीबाबाद। वाल्मीकि समाज की ओर से वाल्मीकि प्रकट्योत्व पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मंत्री अनूप वाल्मीकि, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां ने संयुक्त रूप से भगवान वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर महोत्सव का शुभारंभ किया।
वाल्मीकि समाज ने भगवान वाल्मीकि के आदर्शों को व्यवहार में लाने का संकल्प लिया। कान्हा रॉयल पैलेस में आयोजित संगोष्ठी और सम्मान समारोह में समाज के प्रतिनिधि अरविंद सूद ने बिजनौर के एसपी दिनेश सिंह द्वारा वर्ष 2018 में बिजनौर में तैनाती के दौरान 29 सितंबर को वाल्मीकि समाज के नवीन पर हुए कातिलाना हमले की घटना को गंभीरता से लेकर तत्काल समाज हित में कार्रवाई की प्रशंसा की। वाल्मीकि समाज की ओर से वाल्मीकि प्रकट्योत्व पर अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने दुनिया को समरसता का संदेश देने वाले महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। अरविंद सूद के संचालन में आयोजित संगोष्ठी और सम्मान समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह सहित अनेक वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में तहसीलदार कमलेश कुमार, थाना प्रभारी राधेश्याम, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित, प्रधान जयपाल, जॉनी चैनवाल, अरुण पंवार, विपिन सालवान, आदेश वैद्य, सुधीर कुमार, संदेश, चंकी, अरुण, हरिओम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed