फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Holika Dahan will be held in 1858 in the district

जिले में 1858 जगह होगा होलिका दहन

Thu, 17 Mar 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan will be held in 1858 in the district
जिले में 1858 जगह होगा होलिका दहन
विज्ञापन

बिजनौर। शब ए बारात और होली एक ही दिन हैं। आज जिले में 1858 जगहों पर होलिका दहन होगा। ऐसे में जिले में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले को तीन सुपर जोन, छह जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया है। सेक्टर स्तर पर पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। संवेदनशील इलाकों में पीएसी की तैनाती रहेगी। होलिका दहन स्थल पर भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जिले में होलिका दहन के बाद दुल्हैंडी पर शांति बनाए रखने के लिए जिले को तीन सुपर जोन, छह जोन, 21 सेक्टर और 146 सब सेक्टर में विभाजित किया गया है। पुलिस मिश्रित आबादी वाले कस्बों को संवेदनशील मानकर चल रही है। जिसके चलते यहां पर पुलिस के साथ पीएसी भी निगरानी करेगी। सभी होलिका दहन स्थलों पर सुरक्षा समिति बना दी गई है। पिछले पांच सालों में होली पर अगर कहीं झगड़ा फसाद हुआ है तो वहां पुलिस की विशेष नजर रहेगी। इसके लिए डायल 112 को भी जिम्मेदारी दी गई है। यूं तो जिलेभर में 60 होली के जुलूस हैं, लेकिन कुछ संपन्न हो गए हैं। कुछ होली के दिन निकाले जाएंगे। ऐसे में पुलिस ड्रोन से भी निगरानी करेगी। जुलूस के रास्तों में पड़ने वाले मकानों की छत की टोह ड्रोन से ली जाएगी, जिससे शरारती तत्व जुलूस पर कोई पत्थर आदि न फेंक पाएं। जुलूस में चारों ओर पुलिस का सुरक्षा घेरा रहेगा।
विज्ञापन

-- कोट
होली पर शांति बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी होलिका सुरक्षा समिति बनाई गई है। जुलूस में पुलिस चारों ओर से सुरक्षा घेरा बनाकर रखेगी। जिले में जोन और सेक्टर की व्यवस्था को लागू कर दिया गया है - डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed