{"_id":"62362a7200c3816f2b2d355b","slug":"holi-celebrations-lots-of-colors-blown-up-bijnor-news-mrt581034924","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर धमाल, खूब उड़ा रंग-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर धमाल, खूब उड़ा रंग-गुलाल
विज्ञापन
बिजनौर के कस्बा झालू में दुल्हैंड़ी पर जुलूस निकालते हुलियारे।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर धमाल, खूब उड़ा रंग-गुलाल
बिजनौर। रंग का त्योहार जिला मुख्यालय सहित जनपद में हर्षोल्लास, शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। रंग के दिन सुबह से ही बच्चे, युवा, महिलाओं ने खूब रंग खेला। सुबह से ही हुलियारे रंगों एवं गुलाल में सरोबार दिखाई दिए। बच्चों ने सुबह से ही पिचकारी से एक-दूसरे के ऊपर रंग फेंकना शुरू कर दिया और जमकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और एक-दूसरे को होली की बधाइयां दीं।
जिला मुख्यालय सहित जनपद में दुल्हैंडी का पर्व सौहार्द, प्रेम और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही सभी में रंगों की होली का उत्साह दिखाई देने लगा। सवेरे से बच्चे हाथों में पिचकारी लिए आने जाने वालों पर रंग डालते नजर आए। जगह-जगह डीजे आदि पर युवा थिरके दिखाई दिए। जिला मुख्यालय पर नगर में हुल्हैंडी का जुलूस निकला है। जुलूस में शहर के जनप्रतिनिधि व गण्यमान्य लोग शामिल रहे। नगर पालिका चौराहे पर हुलियारों का स्वागत किया गया। पालिका की ओर से चौक हुलियारों का स्वागत किया। इस बार मौसम गर्म होने पर पानी की खूब होली खेली गई। जुलूस हुरियारों ने जमकर रंग व गुलाल उड़ाया।
डीजे पर जमकर किया नृत्य
नूरपुर। रंग का जुलूस प्राचीन शिव मंदिर से धूमधाम के साथ निकाला गया। रंग में शामिल व्यक्तियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। जुलूस में डीजे पर युवा नृत्य करते चल रहे थे। जुलूस में ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान, अशोक चौधरी, उमेश कर्णवाल, प्रणय मनु गुप्ता, अरुण यादव, राजीव जोशी एवं नवनीत कुमार आदि शामिल रहे। उधर राजा का ताजपुर में भी रंग का जुलूस धूमधाम से निकाला गया।
विज्ञापन
बुलडोजर बाबा के गीत पर जमकर थिरके
अफजलगढ़/हल्दौर। दुल्हैंडी पर दोपहर एक बजे होली का जुलूस प्रारंभ हुआ। जुलूस में हुलियारे डीजे की थाप व जुलूस के साथ चल रही जेसीबी मशीन पर बुलडोजर बाबा के गीतों पर जमकर थिरके। बस स्टैंड पर मुस्लिम समाज के लोगो ने भी जुलूस का स्वागत किया और होली की बधाई दी। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। इस दौरान नीरज रस्तोगी, सुशील रस्तोगी, संदीप माहेश्वरी, अनिल बिश्नोई, संजय लोहिया, मनोज विश्नोई, विनीत विश्नोई आदि उपस्थित रहे। वहीं हल्दौर में कस्बे में दुल्हैंडी का रंग जुलूस परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। जुलूस में ठाकुर रामपाल सिंह, रघुनाथ पाल, ठाकुर अजयराज सिंह, सुरेंद्र कर्णवाल, अमित गुप्ता मिक्की, ओमेंद्र गुप्ता आदि शामिल रहे।
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया जुलूस का स्वागत
किरतपुर। श्री आदर्श होली रंग कमेटी द्वारा श्री नीलेश्वर महादेव मंदिर से सुबह 11 बजे भव्य जुलूस आरंभ हुआ। जुलूस का मुस्लिम समुदाय के गण्यमान्य लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। स्वागत करने वालों में हसन अली, सभासद अरशद चौधरी, मुशर्रफ, दिलशाद अलवी, इरशाद मेंबर आदि रहे। जुलूस में सुंदर गोयल, कपिल रस्तोगी, नवनीत मित्तल, मुकेश गोयल, अशोक, पंकज पाल, अंकित रस्तोगी, संजय चौहान, कन्हैया राणा, पंकज राणा आदि रहे।
एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं
झालू। कस्बे में होली व दुल्हैंडी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। एक व्यक्ति ने एक दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। जुलूस में भाजपा नेता लोकेंद्र चौधरी, पंकज अग्रवाल, संजीव प्रधान, मनोज, राजकुमार अग्रवाल, सोनू चौधरी, विमल, अनुज शर्मा, शिवम अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

बिजनौर के कस्बा झालू में दुल्हैंड़ी पर जुलूस निकालते हुलियारे।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में भरत विहार में दुल्हैंड़ी पर रंग खेलती महिलाएं।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में दुल्हैंड़ी में एक दूसरे को रंग लगाती महिलाएं।- फोटो : BIJNOR