फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hindu organization activists created a ruckus

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Thu, 09 Dec 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hindu organization activists created a ruckus
हल्दौर (बिजनौर)। गांव चांदा नंगली में कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति के आवास पर सत्संग के माध्यम से अनुसूचित जाति के लोगों का धर्मांतरण कराने की सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस तीन लोगों को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव लल्लूवाला निवासी जोगेंद्र सिंह व उनकी पत्नी पूजा देवी बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे गांव चांदा नंगली पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार दंपती ने गांव चांदा नंगली के एक व्यक्ति के आवास पर सत्संग कराना शुरू कर दिया। ग्रामवासियों का आरोप है कि उन्होंने गांव के अनुसूचित जाति के लोगों को सत्संग के माध्यम से लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास किया। सूचना मिलने पर एससी मोर्चा के हल्दौर मंडल नगर अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष दर्पण रावल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यवाह विशाल कुमार, आर्य समाज के संयोजक संजीव आर्य, गुणपाल आर्य, अमित आर्य, बजरंग दल के सहसंयोजक शिवम वर्मा आदि मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया। उनकी दंपती से तीखी नोंकझोंक भी हुई। सूचना पर पुलिस तीन लोगों को पकड़कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जोगेंद्र सिंह, उसकी पत्नी पूजा देवी व गृह मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed