फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hindu and Muslim votes divided between BJP, SP

भाजपा, सपा में बंटे हिंदू और मुस्लिम वोट

Fri, 11 Mar 2022 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Hindu and Muslim votes divided between BJP, SP
भाजपा, सपा में बंटे हिंदू और मुस्लिम वोट
विज्ञापन

धामपुर। चुनाव आयोग द्वारा मतगणना के बाद जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक इस बार हिंदू और मुस्लिम मतदाता भाजपा और सपा में बंट गए। हिंदू बहुल बूथों पर भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राणा को जमकर वोट मिले तो मुस्लिम बहुल इलाके में सपा प्रत्याशी को वोट मिले हैं।
केएम इंटर कॉलेज में क्षत्रिय नगर कॉलोनी के वोट पड़ते हैं, यह बूथ हिंदू बहुल क्षेत्र में शामिल है। बूथ नंबर 73 पर 426 वोट भाजपा प्रत्याशी अशोक राणा को मिले, जबकि सपा प्रत्याशी नईमुल को 15 और बसपा प्रत्याशी मूलचंद चौहान को 22 वोट मिले। बूथ 74 पर अशोक राणा को 424, नईमुल को केवल 09 और मूलचंद चौहान को 18 वोट मिले। कन्या इंटर कॉलेज के बूथ नंबर 93 पर पंजाबी कॉलोनी क्षत्रिय आंशिक है। इस बूथ पर भाजपा प्रत्याशी को 442, सपा प्रत्याशी को केवल 07 और बसपा प्रत्याशी को 38 वोट मिले। इसी कॉलेज में बूथ 94 पर भाजपा प्रत्याशी को 410 सपा प्रत्याशी को 21 बसपा प्रत्याशी को 46 वोट मिले। जैन कन्या पाठशाला का बूथ संख्या 100 भी हिंदू बहुल क्षेत्र में शामिल है। इस बूथ पर भाजपा प्रत्याशी को 676, सपा प्रत्याशी को 46 और बसपा प्रत्याशी को 39 वोट मिले।
विज्ञापन

बूथ संख्या 85 कन्या वैदिक आर्य समाज में है, यहां मोहल्ला बंदूकचियान शामिल है। इस बूथ पर भाजपा प्रत्याशी अशोक राणा को केवल 05, सपा प्रत्याशी नईमुल को 847 और बसपा प्रत्याशी मूलचंद चौहान को 31 वोट मिले। बूथ संख्या 103 बंदूकचियान में भाजपा प्रत्याशी को 103 वोट, सपा प्रत्याशी को 640 और बसपा प्रत्याशी को केवल 21 वोट मिले। बूथ संख्या 104 पर भाजपा प्रत्याशी को 73, सपा प्रत्याशी को 513 और बसपा प्रत्याशी मूलचंद चौहान को केवल 09 वोट मिले हैं। इससे साफ होता है कि विधानसभा क्षेत्र में ज्यादातर बूथों पर हिंदू मुस्लिम वोट का बंटवारा भाजपा और सपा के बीच देखने को मिला। धामपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राणा ने 81791 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की है, सपा प्रत्याशी नईमुलहसन 81588 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जबकि 38993 वोट पाकर बसपा प्रत्याशी मूलचंद चौहान तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed