फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Highways to remain closed at eight places during Bharat Bandh

भारत बंद के दौरान आठ स्थानों पर बंद रहेगा हाईवे

Sat, 25 Sep 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Highways to remain closed at eight places during Bharat Bandh
भारत बंद के दौरान आठ स्थानों पर बंद रहेगा हाईवे
विज्ञापन

धामपुर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर 27 सितंबर को भारत बंद के मद्देनजर धामपुर तहसील के चारों ब्लाकों में आठ स्थानों पर स्टेट हाईवे और हाईवे को जाम कर प्रदर्शन होगा। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि धामपुर ब्लाक में नींदडू, नहटौर मार्ग पर गांव गजुपुरा के सामने, नहटौर विकास क्षेत्र में गागन पुल, फुलसंदा, बालापुर व सदरुद्दीन नगर के सामने, स्योहारा में पुलिस कोतवाली के तिराहे के सामने , अफजलगढ़ में भी पुलिस कोतवाली के सामने, शेरकोट में हाईवे 74 पर जाम किया जाएगा। मार्ग जाम बंदी सुबह 11 से दो बजे तक होगी। इस दौरान केवल बीमार लोगों व स्कूली बच्चों के वाहनों के आने जाने की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा किसी और वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। नींदडू में तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह स्वयं भारत बंद आंदोलन की कमान अपने हाथ में रखेंगे।
विज्ञापन

गजुपुरा में ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत चौहान, स्योहारा में ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत, शेरकोट में अशोक चौहान, नहटौर में गागन पुल पर किसान नेता विजय पाल सिंह, फुलसंदा में संदीप कुमार, सदरूद्दीन में ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार, बालापुर में देवेंद्र सिंह और अफजलगढ़ में ब्लॉक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी आंदोलन की कमान थामेंगे। तहसील अध्यक्ष ने कहा है कि भारत बंद आंदोलन पूरी तरह से सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने ताकत झोंक रखी है। बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। छात्र संगठनों से भी समर्थन मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed