{"_id":"6222617bb60ca122d87d3523","slug":"highway-pits-started-to-be-filled-by-putting-rbm-nazibabad-news-mrt5792680165","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीएम डालकर भरे जाने लगे हाईवे के गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरबीएम डालकर भरे जाने लगे हाईवे के गड्ढे
विज्ञापन
जलालाबाद क्षेत्र के हाईवे पर गड्ढों में आरबीएम डलवाते एनएचए अधिकारी।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरबीएम डालकर भरे जाने लगे हाईवे के गड्ढे
नजीबाबाद। भाकियू के अनिश्चितकालीन धरने के दबाव में मेरठ-पौड़ी हाईवे पर नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच हाईवे पर मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। एनएचए के अधिकारियों ने आरबीएम डलवाकर हाईवे के गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया है। मार्ग पर उड़ती धूल से राहगीरों को बचाने के लिए लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर और युवा जिलाध्यक्ष वरिंदर सिंह बांठ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आंदोलन से एनएचए के अधिकारियों ने कार्य शुरू कर दिया हैं। भाकियू ने बृहस्पतिवार देर शाम एनएच-119 के अधिकारियों के आश्वासन पर अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कर दिया था। शुक्रवार को एनएचए के एई आयुष चौधरी ने नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच हाईवे के गड्ढों को आरबीएम डलवाकर समतल कराया। मार्ग पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। जलालाबाद क्षेत्र के आजाद चौक से कोटद्वार की दिशा में हाइवे के गड्ढों को भरने का कार्य शुरू किया है।
उधर, विद्युत विभाग के एसडीओ विकास कुमार ने भाकियू कार्यकर्ताओं को किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया, जबकि एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने भाकियू के आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं को जल्द निराश्रित पशुओं से निजात दिलाने का आश्वासन दिया।