{"_id":"60524d2f8ebc3ed7f81917e0","slug":"high-court-bench-is-important-in-public-interest-malook-nagar-bijnor-news-mrt5304271132","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के हित में जरूरी है हाईकोर्ट बेंच : मलूक नागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के हित में जरूरी है हाईकोर्ट बेंच : मलूक नागर
विज्ञापन

बिजनौर। बसपा सांसद मलूक नागर ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच बनवाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने लोकसभा के पांचवें सत्र में सरकार से सवाल किया था। पूछा था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यायालय पीठ स्थापना करने के लिए सरकार के पास कोई प्रस्ताव है या नहीं।
सांसद ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को उच्च न्यायालय से संबंधित कार्यों के लिए प्रयागराज जाना होता है। इससे अधिक धन व समय की खपत होती है। मलूक नागर ने बताया कि सरकार ने इस संबंध में इस तरह के किसी प्रस्ताव के बारे में जिक्र नहीं किया है। जेनेरिक मेडिकल स्टोर पर दवाइयों की आपूर्ति के बारे में पूछा गया था। सरकार द्वारा दिए गए जवाब में कहा है कि इन दुकानों पर दवाइयों की आपूर्ति की बहुत कोशिश की जा रही है। सांसद के अनुसार प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र जिस गति से खोले गए उससे तेज गति से बंद हो रहे हैं। इसकी वजह यहां पर दवाइयों का उपलब्ध न होना है। सांसद का कहना है कि सरकार द्वारा मुफ्त में दी जा रही दवाइयों के बारे में जनता को जागरूक तक नहीं किया जा रहा है।