{"_id":"14b6ff1490ac5f66b4d685ecd527a5e3","slug":"hidaytpur-made-to-the-sub-health-center-stockyard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिदायतपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र को बना दिया पशुशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिदायतपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र को बना दिया पशुशाला
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 04 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़ में गांव हिदायतपुर चौहड़वाला स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की वजह से पशुशाला बन गया है। केंद्र पर एएनएम के न रूकने की वजह से मरीजों को शासन की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हालांकि गांव में केंद्रों का निर्माण की दिनरात की समस्या को देखते कराया गया था।
ग्रामीण सुधा, ममता, कविता, मैसर जहां, योगेंद्र कहना है कि उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हुए 6 वर्ष हो गए हैं। केंद्र माह में एक दो बार ही खुलता है। जब भी केंद्र खुलता है एएनएम बच्चों, महिलाओं का टीकाकरण कर चली जाती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एएनएम कभी रात में नहीं रुकती है। मरीजों को रात में निजी अस्पतालों को भागना पड़ता है। विभाग की इसी लापरवाही की वजह से केंद्र पशुशाला बनकर रह गया है।
केंद्र पर हर समय पशु बंधे रहते हैं। कई ग्रामीणों के उपले भी केंद्र पर ही बनते हैं। इस संबंध में सीएमओ से कई बार शिकायत की। लेकिन नतीजा हमेशा सिफर निकला। ग्रामीणों ने डीएम से जांच कर केंद्र को सुचारू रूप से खुलवाने की मांग की है। उधर ग्राम प्रधान बुशरा खातून का कहना है कि मामला सज्ञांन में है।
विज्ञापन
वो इस बाबत सीएमओ से शिकायत करेंगी। उधर एएनएम विमला चौहान का कहना है कि वह केंद्र पर नियमित टीकाकरण करती हैं। उधर प्रभारी चिकित्सक डा. रजनीश का कहना है कि उप स्वास्थ्य केंद्र ना खोलने को लेकर एएनएम से स्पष्टीकरण लिया जायेगा। पशुपालकों के विरूद्व भी रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई होगी।