फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Helplessness lost in front of hard work

कर्मठता के आगे हार गई लाचारी

Sat, 29 Feb 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Helplessness lost in front of hard work
हल्दौर। गांव पैजनियां निवासी दुकानदार मोहम्मद फारूख खां के सामने उसकी नेत्रहीनता अभिशाप न बन सकी। फारूख हाथों से छूकर रुपये, पैसों की जांच कर दुकान का संचालन करते हैं। परिजनों के अनुुसार फारूख के कंधों पर ही उनके परिवार की गुजर बसर का दायित्व है। फारूख हिम्मत हारने वाले लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
विज्ञापन

गांव पैजनियां निवासी मो. फारुख खां (50) ने बताया कि शादी के कुछ वर्ष बाद ही किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित होने के कारण उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। नेत्रहीन फारूख ने बताया कि परिवार में उनकी पत्नी, तीन पुत्र, एक पुत्री है। वह पिछले कई वर्षों से अपने घर पर राशन की दुकान कर रखी है और आमदनी से ही वेपरिवार की रोजी रोटी चलते हैं। फारूख ने बताया कि सरकार से आर्थिक मदद के नाम पर हर महीने मात्र 500 रुपये मिलते हैं। परिवार के पालन-पोषण का जिम्मा अकेले उनके कंधे पर है। कहा कि छूकर वे नोट और सिक्कों की पहचान कर लेते हैं।
विज्ञापन

यही नहीं उन्होंने बताया कि वह अपनी दुकान में ग्राहक को तौल कर वह सामान देते हैं। इतना ही नहीं वह दुकान के लिए खुद ही शहर से सामान खरीदकर लाते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा सपना सभी बच्चों को अपने पैरों पर खड़ा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ओर जहां कुछ लोग नेत्रहीन की बेबसी का रोना रोकर अपने सपने को साकार नहीं कर पाते और निराश होकर बैठ जाते हैं। ऐसे में हिम्मत हारने वाले लोगों के लिए वे प्रेरणा स्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed