{"_id":"5910c0824f1c1b3b54852085","slug":"help-seek-wifes-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के इलाज को मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के इलाज को मांगी मदद
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 09 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में जासूसी के आरोप में 16 साल पाकिस्तान की जेल में यातनाएं सहने वाला मनोज रंजन दीक्षित आर्थिक बदहाली का शिकार है। मनोज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कैंसर पीड़ित पत्नी के इलाज के लिए चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने की गुहार लगाई है।
पाकिस्तान में 21 साल गुजारने वाला नजीबाबाद निवासी मनोज रंजन दीक्षित कैंसर पीड़ित पत्नी के इलाज के लिए धन उपलब्ध न होने से मानसिक तनाव झेल रहा है। पत्नी के इलाज और रोजगार के लिए वह नजीबाबाद से लखनऊ पलायन कर चुका है।
डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ ने मनोज रंजन दीक्षित की कैंसर पीड़ित 52 वर्षीय पत्नी शोभा दीक्षित के इलाज का चार लाख रुपये खर्च बताया है। मनोज ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। मनोज ने देश हित में पाकिस्तानी जेल में यातनाएं सहने की मार्मिक घटना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री से कैंसर पीड़ित पत्नी को आर्थिक मदद से बचाने की गुहार लगाई है।