{"_id":"60e73a798ebc3ee13d6b4e4a","slug":"health-workers-will-boycott-work-for-two-hours-today-bijnor-news-mrt546477318","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे स्वास्थ्य कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे स्वास्थ्य कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे स्वास्थ्यकर्मी
बिजनौर। चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश आदि संगठनों के प्रांतीय आह्वान पर जिले के स्वास्थ्यकर्मी शासन की स्थानांतरण नीति के विरोध में नौ जुलाई को सुबह आठ से दस बजे तक कार्य बहिष्कार करेंगे। इसके बाद 12 जुलाई को लखनऊ में सुबह दस बजे से महानिदेशालय का घेराव करेंगे।
महासंघ के अध्यक्ष डा. अमित सिंह एवं एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला के निर्देश पर यह कार्यक्रम किया जाएगा। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश कुुमार रवि ने बताया कि प्रदेश में तीसरी लहर का डेल्टा प्लस दस्तक दे चुका है। कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर में न जाने कितने स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों की सेवा करते हुए अपने प्राण गंवाए। इसके बावजूद सरकार द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों के स्थानांतरण करके उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे स्वास्थ्यकर्मी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।