फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Health workers furious over assault with partner

साथी से मारपीट पर भड़के स्वास्थ्य कर्मचारी

Fri, 06 Aug 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Health workers furious over assault with partner
साथी से मारपीट पर भड़के स्वास्थ्य कर्मचारी
विज्ञापन

नूरपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात कर्मचारी के साथ मारपीट से गुस्साए स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कोविड टीकाकरण का बहिष्कार किया। पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक टीकाकरण का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।

जूनियर हाईस्कूल नूरपुर और ग्राम सेला में कोविड टीकाकरण चल रहा है। बृहस्पतिवार शाम को तीन युवक जूनियर हाईस्कूल में टीका लगवाने पहुंचे। कर्मचारियों ने युवकों से लाइन में आकर टीका लगवाने को कहा तो उन्होंने अभद्रता की। इसके बाद तीनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात एमपीडब्ल्यू (बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी) महीपाल सिंह टीका लगाने को कहा। महीपाल के मना करने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और सामान इधर-उधर फेंक दिया। इस दौरान कोविड वैक्सीन की तीन शीशी भी टूट गईं। मौके पर भीड़ जमा हुई तो मारपीट करने वाले युवक धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल महीपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव मंगोलपुरा निवासी प्रशांत यादव समेत तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया। गुस्साए स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीएचसी पर प्रदर्शन कर टीकाकरण का बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने कहा कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई तो पूरे जनपद में वैक्सिनेशन का बहिष्कार किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में समस्त स्वास्थ्य कर्मचारी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता शामिल रहीं। पुलिस का कहना है कि एक आरोपी की गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed