फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Health department awakened after employee's death

कर्मचारी की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग

Wed, 28 Apr 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Health department awakened after employee's death
कर्मचारी की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ में रामगंगा बांध परियोजना पर तैनात एक कर्मी की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग को आम जनता की सुध आई। स्वास्थ्य विभाग ने कालागढ़ में कोविड 19 का टीकाकरण शुरू कर दिया है।
रामगंगा बांध परियोजना के अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी, भाजपाइयों और कांग्रेसियों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कालागढ़ में टीकाकरण कराने की व्यवस्था कराने की मांग की थी। 25 अप्रैल को रामगंगा बांध परियोजना के एक कर्मी की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से लौटकर आने के बाद मौत हो गई। जिससे कर्मचारियों व नागरिकों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी फैल गई। भाजपा नगर अध्यक्ष योगेश सैनी ने बताया कि दु:खद घटना के साथ ही क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने पीएचसी में टीकाकरण की मांग की गई।
विज्ञापन

70 लोगों को लगा टीका
कालागढ़ के पीएचसी प्रभारी देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि सुबह से पीएचसी कैंपस में टीकाकरण की शुरुआत की गई है। हांलाकि केवल 20 ही व्यक्तियों को टीकाकरण करने की योजना थी। दोपहर तक 70 लोगों को टीका लगाया गया है। वैक्सीन पर्याप्त है। इसे लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालयों व राजकीय कालोनियों को किया सैनिटाइज
कालागढ़ में रामगंगा बांध परियोजना के कार्यालयों व कर्मचारियों की राजकीय आवासीय कालोनी का सैनिटाइज करने का काम शुरू हो गया है। बांध के अधिशासी अभियंता नीरज त्यागी ने बताया कि चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद कर्मियों को आइसोलेट करने के साथ ही घर से काम कराया जा रहा था। मंगलवार को कार्यालय भवन एवं राजकीय कालोनी को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed