{"_id":"5d8914348ebc3e93ad104bf1","slug":"health-department-alerts-on-getting-diphtheria-patient-bijnor-news-mrt444908435","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्थीरिया का रोगी मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्थीरिया का रोगी मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
विज्ञापन
डिप्थीरिया रोगी
- फोटो : ????
डिप्थीरिया का रोगी मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
बिजनौर। जिले में डिप्थीरिया ने पैर पसार लिए हैं। पिछले दो माह में डिप्थीरिया के छह केस मिल चुके हैं। चिकित्सकों ने स्योहारा क्षेत्र की एक बच्ची के डिप्थीरिया रोग से पीड़ित होने की पुष्टि की है। बच्ची को जिला अस्पताल से महर्षि वाल्मीकि अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार अब बच्ची की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव पित्थापुर निवासी मोहम्मद बुंदू की करीब चार साल की पुत्री सानिया बीमार चल रही थी। सोमवार को परिजन उसे लेकर स्योहारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। इमरजेंसी चिकित्सकों ने बच्ची को डिप्थीरिया रोग होने की पुष्टि की। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इमरजेंसी के चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि फिलहाल बच्ची की स्थिति ठीक है। जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड न होने के कारण दिल्ली के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में डिप्थीरिया के मरीज को रेफर करना पड़ता है। क्योंकि डिप्थीरिया के मरीज का अन्य रोगियों से अलग भर्ती कर ही उपचार किया जाता है, अन्यथा यह दूसरे बच्चों में भी फैलने की आशंका रहती है। सीएमओ के अनुसार स्योहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. खालिद को गांव में टीम के साथ सर्वे करने के लिए भेजा गया है। इससे गांव की स्थिति का पता चल सके।