{"_id":"5ec6c33d8ebc3e902e76b5a2","slug":"health-check-up-of-160-migrant-laborers-bijnor-news-mrt4828042172","type":"story","status":"publish","title_hn":"160 प्रवासी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
160 प्रवासी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया
विज्ञापन

कोतवाली देहात। क्षेत्र कई गांव में विभिन्न राज्यों से पहुंचे 160 प्रवासी कामगारों को प्रारंभिक जांच के बाद होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है। थाना क्षेत्र के गांव हुसैनाबाद उर्फ दौलताबाद, श्यालूनंगला, करौंदा पच्दू, पित्तानहेड़ी जियां, करौंदा चौधर, मिलक कद्दूस, कस्बा कोतवाली देहात, मानपुर व शेखपुरा तुर्क आदि गांव में मुंबई, पुणे, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड व देश के अन्य राज्यों से लौटकर आने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को लगभग 160 प्रवासी कामगार पीएचसी कोतवाली देहात पहुंचे। पीएचसी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद सभी प्रवासी कामगारों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन रहने के लिए कहा गया है। वहीं, अल्पसंख्यक वेलफेयर विकास समिति के पश्चिम उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम अख्तर ने मदरसा प्रांगण में 125 परिवारों को राशन किट एवं अन्य खर्च हेतु एक सौ रुपये प्रति परिवार वितरित करे।
बेवजह सड़कों पर घूमने वालों का चालान किया
अफजलगढ़। बृहस्पतिवार को नगर में सब्जी मंडी, बस स्टैंड, कालागढ़ मार्ग तथा होली चौक पर चलाए गए अभियान के अंतर्गत बेवजह घूम रहे करीब 20 से अधिक दोपहिया वाहनों के चालान काटे। इस दौरान अनेक वाहन चालक मास्क भी नहीं लगाए थे। उन्होंने बेवजह इधर उधर घूम रहे लोगों को टोकते हुए उनसे घर में बने रहने व मास्क लगाकर रहने की सलाह दी। साथ ही लॉकडाउन का पालन करने की हिदायत दी। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि लॉकडाउन का पालन करें और मास्क पहनें।