फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hatha Yoga of farmers on highways

हाईवे पर किसानों का हठयोग

Thu, 22 Jun 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 22 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hatha Yoga of farmers on highways
दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर बिजनौर में चक्का जाम करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में मंदसौर में किसानों पर गोलीबारी करने वाले दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई व सभी किसानों का शत प्रतिशत कर्जा माफ करने के लिए भाकियू ने जिले भर में चक्का जाम कर दिया। किसान सड़कों पर योग की मुद्रा में बैठ गए। जिला मुख्यालय पर किसान नेशनल हाईवे 74 बैराज रोड पर धरना देकर बैठ गए। धरने से उठाने की बात पर किसानों व कोतवाल में नोकझोंक हो गई। किसानों का धरना सुबह नौ से 11 बजे तक चला।
विज्ञापन


किसान सुबह नौ बजे से कुछ मिनट पहले ही बैराज रोड पर चक्कर रोड के सामने पहुंच गए और नौ बजे चक्का जाम कर दिया। किसानों ने सड़कों पर वाहन खड़े कर दिए और चक्का जाम करके बैठ गए। करीब दस बजे शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा पुलिस के साथ धरनास्थल पर पहुंचे और किसानों को नेशनल हाईवे पर धरने उठने को कहा।  किसानों के साथ उनकी नोकझोंक हो गई। थोड़ी देर बाद कोतवाल पुलिस के साथ वहां से चले गए। वक्ताओं ने कहा कि किसान की चिंता नहीं है, सरकार को योग की चिंता है।
विज्ञापन


योग के लिए पूरे प्रशासन को लगाया जा रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों का कर्जा माफ करने व अन्य घोषणाएं की थीं, लेकिन अब तक उनको पूरा नहीं किया है। देश के प्रधानमंत्री ने किसानों से झूठ बोला है। हक मांगने वाले किसानों पर अब फायरिंग की जा रही है। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र राम व तहसीलदार राजेश वर्मा को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में डा.एमएस स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, फसलों के दाम लागत में 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर तय करने, सभी किसानों का कर्ज माफ करने, मंदसौर में किसानों पर गोली चलाने वाले दोषी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने, यूपी व मध्य प्रदेश में आंदोलन के दौरान जेल भेजे गए। किसान नेताओं को बिना शर्त रिहा करने, जैव परिवर्तित बीजों को देश में अनुमति न देने की मांग की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह धनकड़, प्रदेश महासचिव ठाकुर रामअवतार सिंह, मंडल महासचिव अतुल कुमार, राजेंद्र सिंह, मनोज कुमार आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed