{"_id":"60ec7fba8ebc3eccc73a3d61","slug":"harvesting-started-again-in-gauspur-nazibabad-news-mrt547073518","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौसपुर में फिर शुरू हुआ कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौसपुर में फिर शुरू हुआ कटान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौसपुर में फिर शुरू हुआ कटान
नांगलसोती/नजीबाबाद (बिजनौर)। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव गौसपुर में फिर से कटान शुरू हो गया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग पर कछुआ चाल से कार्य करने और स्टड बनाने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
पिछले एक माह से गंगा नदी द्वारा नांगलसोती के गांव गौसपुर में भूमि कटाव किया जा रहा है। किसानों की कई बीघा भूमि गंगा में समा चुकी है और गांव से गंगा के बीच की दूरी मात्र 75 मीटर रह गई है। डीएम के निर्देश पर कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने डेढ़ सप्ताह पूर्व गांव में अस्थायी स्टड बनाने का कार्य शुरू किया था, लेकिन मात्र तीन स्टड बनाने के बाद ही कार्य रुक गया।
रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ा है, जिससे गांव की कृषि भूमि का कटान फिर से शुरू हो गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण राजेश सिंह, भंवर सिंह, लाल सिंह, दीपक कुमार, भूपेंद्र सिंह, अवनीश कुमार ने सिंचाई विभाग द्वारा स्टड बनाने में खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सिचाईं विभाग ने बल्ली लगाकर मिट्टी के कट्टों से भरान कर अस्थायी स्टड बनाए हैं, लेकिन कट्टों की कमी के चलते कई स्टड अधूरे हैं। उधर, सिंचाई विभाग अफजलगढ़ धामपुर के अधिशासी अभियंता रामबाबू का कहना है कि गांव में लगातार स्टड बनाने का कार्य चल रहा है। कट्टे नहीं मिलने के कारण कार्य में रुकावट आई थी। स्टड बनाकर गांव की सुरक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने की तहसीलदार से शिकायत
नजीबाबाद। गौसपुर प्रधान अनीता के नेतृत्व में ग्रामीण भंवर सिंह, ओके, नरेश, नीरज तहसीलदार राधेश्याम शर्मा से मिले और गांव में अस्थायी स्टड बनाने का कार्य रोकने की शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि सिंचाई विभाग ने अस्थायी स्टड बनाने का कार्य रोक दिया है और कई स्टड कट्टों की कमी के चलते अधूरे पड़े हैं। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने ग्रामीणों को मामले की जांच करने आश्वासन दिया है।