फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Harsha and Dynasty won the gold medal by winning

गोल्ड मेडल जीतकर किया नाम रोशन

Fri, 11 Oct 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Harsha and Dynasty won the gold medal by winning
हर्ष और वंश ने गोल्ड मेडल जीतकर किया नाम रोशन
विज्ञापन

बिजनौर। नूरपुर में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन शूटिंग प्रतियोगिता में दो से पांच अक्टूबर तक हुई चैंपियनशिप में एमडी स्कूल व एकलव्य शूटिंग रेंज के 15 शूटरों ने प्रतिभाग किया। इसमें हर्ष चौधरी व वंश चौधरी ने गोल्ड मेडल जीतकर नाम रोशन किया। नगर लौटने पर डीएम रमाकांत पांडेय तथा एमडी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य रितु कोचर ने शूटरों को सम्मानित किया।

कोच शमीम अहमद के अनुसार इस प्रतियोगिता में एमडी स्कूल, बिजनौर पब्लिक स्कूल बिजनौर आदि स्कूलों का नॉर्थ जोन में दबदबा रहा। अंडर-14 में उमंग तातरान, तनिष्क पंवार और विक्रमजीत सिंह ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंडर-17 में प्रियांशु कुमार ने 400 में 392 अंक के साथ क्राउन मैडल रहा। टीम ग्रुप में हर्ष चौधरी, प्रियांशु कुमार चौधरी ने ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा किया। इसी ग्रुप में राज रजनीश ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप में 400 में से 375 अंकों के साथ कांस्य पदक के साथ स्वर्ण पदक पर भी कब्जा जमाया। समीर मलिक, शैलव गर्ग का सराहनीय प्रदर्शन रहा। 19 रायफल ग्रुप में आयुष राणा ने 373 व सक्षम अग्रवाल ने 372 के साथ नेशनल के लिए छह शूटरों ने क्वालिफाई किया। कोच शमीम अहमद ने बताया कि चयनित सभी छह खिलाड़ी करनाल में आयोजित होने वाली सीबीएसई नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर नौशाद हसन व सोनवीर सिंह कुमारी वैशाली मोहित दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed