फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Haram deeds and false promises should be avoided'

डीएम ने की नगरपालिका के विकास कार्यों की समीक्षा

Fri, 01 Jul 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
'Haram deeds and false promises should be avoided'
डीएम ने की नगरपालिका के विकास कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन

बिजनौर। कलक्ट्रेट सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें डीएम उमेश मिश्रा ने विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही अधिकारियों को नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने तथा नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी अधिशासी अधिकारियों को नगर निकायों में जलभराव, पानी का रिसाव एवं गंदगी साफ करने को कहा। साथ ही अवैध टैक्सी स्टैंड एवं होर्डिंग्स हटाने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि जिले के प्रत्येक नगर निकाय क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को ऑटोमेशन व्यवस्था के तहत संचालित करें। निर्धारित समय पर बंद करें ताकि बिजली की बरबादी न हो। सभी ईओ को पानी की लगातार टेस्टिंग करने और पानी में ब्लीचिंग पाउडर नियमित रूप से निर्धारित अवधि में टंकी में डलवाने के निर्देश दिए। नगर निकायों की कार्य योजना की समीक्षा करते हुए सभी अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि जो भी उपकरण या सामग्री क्रय की जाए वह अच्छी क्वालिटी की हो। साथ ही उसका शत प्रतिशत रूप से प्रयोग होना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं, डीएम ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि नालों की सफाई, ट्यूबवेल, पानी की सफाई आदि के लिए खरीदे जाने वाले उपकरणों के मानक एवं उनकी दरों का निरीक्षण करें। साथ ही बुखारा कॉलोनी में जलभराव की स्थिति का मौके पर जाकर मुआयना करने को कहा। नगर पालिका के कार्ययोजनाओं में जल निकासी एवं सड़क अनुरक्षण/निर्माण कार्य, पेयजल, डंपिंग ग्राउंड, इंटरलाकिंग रोड व नाली आदि का आपरेशन कायाकल्प के तहत निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। तालाबों पर विस्तार एवं सुंदरीकरण आदि कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस मौके पर एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी सुनील सागर आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed