फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Har Har Gange reverberates today

आज से गूंजेगा हर-हर गंगे

Sun, 22 Nov 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 22 Nov 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Har Har Gange reverberates today
विदुर कुटी। भागीरथी के तट पर तंबुओं का शहर बसने लगा। मेले की सभी तैयारी पूरी हो गई हैं। दुकानदार और कैंप लगाने वाले आने लगे है। तंबू लग चुके हैं और आज श्रद्धालुओं का मेले में पहुंचना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा पर भागीरथी के तट पर हर साल गंगा मेला लगता है। इस मेले में कई लाखों श्रद्धालु आते हैं। मेले के लिए गंगा के तट पर तंबुओं का शहर बसना शुरू हो गया है। जिला पंचायत की ओर से गंगा के तट पर तंबू लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन


मेले में मुख्य स्नान 25 नवंबर को होगा। मेले में कैंप लगने शुरू हो गए हैं। मेले में अभी कम  दुकानदार आ रहे हैं। उद्घाटन के दिन अभी तक चार पांच दुुकानदार ही पहुंच पाए थे। देर रात तक अधिक दुकानदारों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला अधिक क्षेत्र में विदुर कुटी डेढ़ किमी की दूरी पर गंगा के निकट डाला गया है। श्रद्धालुओं को गंगा तक पहुंचने के लिए ज्यादा पैदल नहीं चलना पडे़गा। मेला विदुर कुटी के सामने गंगा तट पर लगा है।

गंगा तट तक जाने के लिए पहले ही एक रास्ता बना था। जिला पंचायत की ओर से भी एक रात में बनाकर दोनों रास्तों को बीच में मिला दिया गया है। जिस क्षेेत्र में मेला लगा है वहां रेतीला क्षेत्र कम है। मिट्टी का क्षेत्र ज्यादा है। जिला पंचायत के अवर अभियंता कपिल देव के रविवार से मेले में रौनक आने लगेगी।

मेले का हुआ विधिवत उद्घाटन
गंगा मेले का शनिवार शाम डीएम विनोद पंवार, एसपी सुभाष सिंह बघेल और जिला पंचायत अध्यक्ष नसरीन सैफी ने गंगा में दूध चढ़ाकर विधिवत उद्घाटन किया।

डीएम ने कहा कि मेले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। दुकानदारों के साथ कोई बदसलूकी नहीं होगी। किसी को कोई शिकायत है तो पुलिस को बताए। एसपी सुभाष सिंह बघेल ने कहा कि मेले में पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी।

मेला पांच दिन तक चलेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष नसरीन सैफी ने कहा कि मेले की सभी व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी हैं। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी मुकेश जैन ने मेले  की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर एसपी सिटी कल्पना सक्सेना, सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा समेत कई अफसर और जिपं सदस्य मौजूद थे।

मेले की हर गतिविधि होगी सीसीटीवी कैमरे में कैद
विदुर कुटी। मेले में आठ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पूरा गंगा घाट कैमरे में कैद रहेगा। इसके अलावा बाकी मेला भी कैमरे में कैद होगा।

शहर कोतवाल अजय गौतम के मुुताबिक वॉच टावर पर तैनात कर्मचारियों के लिए दूरबीन की भी व्यवस्था की गई है। दूरबीन से दूर तक का देखा जा सकेगा।

कुंड वाला क्षेत्र बना डेंजर एरिया
मेले में खनन से बने कुंड वाले क्षेत्र को डेंजर एरिया बना दिया गया है। गंगा के जिस में कुंड बने थे, उसकी बैरिकेडिंग कर दी गई है। चारों ओर से टिन लग गई हैं।


ये रहेगी व्यवस्था
मेल में चार नाव रहेंगी। दस वाच टावर लगेंगे। 25 मल्लाह रहेंगे। तीन हजार एरिया में बैरिकेडिंग रहेगी। सौ शौचालय मेले में बनाए गए हैं।

70  हैंडपंप लगे हैं और दस गोताखोर लगाए गए हैं। तीन निरीक्षक, चार एसओ, 27 दरोगा, एक प्लाटून पीएसी, सौ कांस्टेबिल, 50  महिला कांस्टेबिल, 155 होमगार्ड लगाए गए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed