फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hand craftsmen will get a platform for product sales

हस्त शिल्पियों को मिलेगा उत्पाद बिक्री का प्लेटफार्म

Wed, 21 Sep 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hand craftsmen will get a platform for product sales
हस्त शिल्पियों को मिलेगा उत्पाद बिक्री का प्लेटफार्म
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के शिल्पकारों की कला को जनपद में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी में हस्त शिल्पकार न सिर्फ अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, बल्कि अपने उत्पादों की बिक्री भी करेंगे। इसके लिए वोकल फॉर लोकल के तहत जिला मुख्यालय पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से 23 से 25 सितंबर तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में जनपद के हस्तशिल्पियों, उद्यमियों को निशुल्क स्टाल दी जाएगी। विभाग की ओर से प्रदर्शनी में करीब 25 स्टाल लगवाई जानी थीं, लेकिन हस्त शिल्पकार ज्यादा आने से स्टालों की संख्या तीस से ज्यादा हो गई है। इनके अभी और बढ़ने की संभावना है। प्रदर्शनी में जनपद के शिल्पकार अपनी स्टाल लगाकर उत्पादकों का प्रदर्शन करेंगे और बिक्री भी करेंगे।
विज्ञापन

जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त उद्योग लोकेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी में हस्त शिल्पियों को अपने उत्पाद बेचने के लिए निशुल्क स्टाल दी जा रही है। सभी हस्त शिल्पियों से प्रदर्शनी में आकर अपनी स्टाल बुक करा इसका लाभ उठाने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed