फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Half the roof of the passenger shed was uprooted in the strong wind

तेज हवा में उखड़ गई यात्री शेड की आधी छत

Thu, 19 Aug 2021 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Half the roof of the passenger shed was uprooted in the strong wind
तेज हवा में उखड़ गई यात्री शेड की आधी छत
विज्ञापन

नगीना। नगर पालिका परिषद द्वारा यात्रियों के लिए रोडवेज बस स्टैंड के सामने बनाए गए यात्री शेड की आधी छत तेज हवा से उखड़ कर अलग हो जाने के कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
पालिका द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज बस स्टैंड के सामने यात्री शेड का कई वर्ष पूर्व निर्माण कराया गया था। इस यात्री शेड पर बारिश व धूप से बचाव के साथ साथ बैठने की भी पर्याप्त व्यवस्था है।
विज्ञापन

नगीना से विभिन्न शहरों के लिए प्रतिदिन जाने वाले लोगों को घंटो इसी यात्री शेड के नीचे बैठकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। पिछले दिनों तेज आंधी में इस यात्री शेड की फाइबर की आधी छत उखड़ कर अलग हो जाने के कारण लोगों को बारिश व धूप में खुले में बैठने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों ने पालिका से यात्री शेड की छत ठीक कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह का कहना है कि संबंधित अधिकारी को यात्री शेड ठीक कराए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed