फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Half the city's power failure due to feeder cable blowing

फीडर केबल फुंकने से आधे शहर की बिजली गुल

Fri, 02 Jul 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Half the city's power failure due to feeder cable blowing
फीडर केबल फुंकने से आधे शहर की बिजली गुल
विज्ञापन

बिजनौर। जिला मुख्यालय के बुखारा बिजली घर के केबल ओवरलोडिंग के कारण फुंक गए, जिससे आधा शहर रात के अंधेरे में डूब गया और चिलचिलाती गर्मी में बिजली को लेकर हाय तौबा मच गई। लोग रात में बिजली नहीं आने से बिलबिलाते रहे और दिन में पीने के पानी को तरस गए। गुस्साए उपभोक्ताओं ने निगम के व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज भेजकर जमकर भड़ास निकाली।
शहर में आवास विकास तथा बुखारा बिजली घरों से विद्युत आपूर्ति होती है। बुधवार की रात करीब 10 बजे अचानक आधे शहर की बिजली गुल हो गई। फोन करने पर बताया गया कि ओवरलोडिंग के कारण बुखारा बिजली घर का केबल फुंक गया। रातभर बिजली नहीं आई। नजीबाबाद रोड की आसपास की कालोनियों के निवासी रातभर फोन करते रहे लेकिन कर्मचारियों ने फोन भी नहीं उठाया। बृहस्पतिवार को भी दिन में बिजली गायब रही। लोग पीने के पानी को तरस गए। एसडीओ विद्युत राहुल गौतम का कहना है कि फीडर की 240 एम्पियर लोड क्षमता है। एसी आदि विद्युत उपकरणों के चलने से फीडर ओवरलोडिंग हो गया है। फीडर का अतिरिक्त लोड दूसरे फीडर पर डाला जा रहा है। कर्मचारी मरम्मत करने में लगे हैं। जल्द ही आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने गर्मी शुरू होने से पहले निगम अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि हर बिजली घर की संभावित लोड वृद्धि का आकलन करते हुए बिजलीघरों की क्षमता बढ़ा ली जाए लेकिन उनके आदेशों को दरकिनार कर दिया गया, जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति चरमराई
चंदक। भाकियू की पंचायत यहां बिजलीघर पर हुई, जिसमें कहा गया कि 24 जूूून को चंदक बिजली घर पर 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर फुंका था। उसके बाद 10 एमवीए की जगह 8 एमवीए का ट्रांसफार्मर भेजा गया। चंदक बिजलीघर पर लोड ज्यादा होने के कारण बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। किसानों के सामने फसलों की सिंचाई की सबसे बड़ी समस्या है। क्षेत्र के किसानों को शेड्यूल के अनुसार बिजली की व्यवस्था कराने हेतु 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर की तुरंत व्यवस्था कराई जाए। मांग पूरी ना होने पर भाकियू हाईवे तक जाम करने पर मजबूर होगी। ज्ञापन नजीबाबाद एसडीओ पीयूष दीक्षित को सौंपा गया, जिसमें 5 जुलाई को चंदक बिजली घर पर ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर महापंचायत का ऐलान किया गया। पंचायत में सत्यपाल सिंह, डॉ विजय सिंह, रणवीर सिंह, विकास कुमार, नरदेव सिंह, पंकज कुमार, अमित कुमार, सोनू, दिनेश कुमार, विवेक चौहान आदि भाकियू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed