फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Half the city's power cut for six hours

छह घंटे तक आधे शहर की बिजली गुल

Fri, 10 Jun 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Half the city's power cut for six hours
बिजनौर। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे बुखारा बिजलीघर के 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में तकनीकी कमी आने से बिजली व्यवस्था ठप हो गई। घर व प्रतिष्ठानों में रखे इनवर्टर भी तीन घंटे बाद ठप हो गए। ऐसे में भीषण गर्मी में बिजली न होने पर लोगों का बुरा हाल रहा। आधे शहर में निजी अस्पतालों में भी बिजली न होने से मरीज बाहर बैठे दिखाई दिए। देर शाम लोगों का धैर्य जवाब दे गया और लोग बिजलीघर पर जमा होने लगे। दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। करीब छह घंटे बाद बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर लोगों को बिजली आपूर्ति के लिए बुखारा व आवास विकास बिजलीघर है। आधे शहर को आवाज विकास बिजलीघर से और आधे शहर को बुखार बिजलीघर से बिजली आपूर्ति होती है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे के आसपास बुखारा बिजलीघर के एक 10 एमवीए ट्रांसफार्मर में सिली जैल बॉक्स फट गया। यह उपकरण ट्रांसफार्मर के तेल से नमी को सोखता है। इसके फट जाने से ट्रांसफार्मर में कमी आ गई और बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बिजलीघर बंद होने की सूचना पर अफसर भी बिजलीघर पहुंचे। इसे ठीक कराने में जुट गए। बिजली न आने से घर एवं प्रतिष्ठान में रखे इनवर्टर तीन घंटे के बाद धीरे-धीरे ठप होने लगे। इससे लोगों को परेशानी का और सामना करना पड़ा। बिजली न आने से लोग घरों में उमस और गर्मी में बैठने को मजबूर रहे। बाहर सूरज की तपिश और अंदर उमस उनके लिए परेशानी का सबब बना रहा। करीब छह घंटे बाद भी आधे शहर में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई। बुखारा बिजलीघर क्षेत्र के लघु इकाइयां भी ठप रहीं और निजी अस्पतालों में मरीजों का भी बुरा हाल रहा। रात करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बुखारा बिजलीघर घर के एक 10 एंपियर ट्रांसफार्मर में तकनीकी कमी आने से आपूर्ति बाधित रही। ट्रांसफार्मर को सही करने के लिए कटनी की टीम जुटी हुई है। ट्रांसफार्मर सही होने में अगर ज्यादा समय लगता है तो शहर की आपूर्ति को वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नंदलाल ,अधीक्षण अभियंता बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed