{"_id":"6129297c8ebc3e79ef3a7a42","slug":"hafizabad-headmistress-suspended-bijnor-news-mrt553639319","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफिजाबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाफिजाबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजाबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने ब्लॉक अल्हैपुर के गांव हाफिजाबाद स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय की प्रधानाध्यापिका अंजलि वर्मा को निलंबित कर दिया है।
26 अगस्त को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने प्राथमिक विद्यालय हाफिजाबाद का एडीओ पंचायत अनिल कुमार, ग्राम प्रधान अनूप वर्मा, रोजगार सेवक राकेश कुुमार की मौजूदगी में निरीक्षण किया। दोपहर में लगभग डेढ़ बजे विद्यालय बंद मिला। बीएसए के मुताबिक उन्हें ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाध्यापिका अंजलि वर्मा अपने मर्जी से ही विद्यालय खोलती और बंद करती हैं। प्रधानाध्यापिका ने जिला प्रशासन एवं उच्चाधिकारियों को विद्यालय में कायाकल्प के अंतर्गत कोई कार्य न होने की झूठी सूचना देकर गुमराह किया गया, जबकि निरीक्षण के दौरान विद्यालय में रैंप होना, हैंडपंप क्रियाशील होना, मल्टीपल हैंडवास होना, बालक-बालिका के शौचालय एवं मूत्रालय क्रियाशील तथा उनमें टाइल्स लगी पाई गईं। बिजली की व्यवस्था मिली और पंखे आदि भी लगे मिले, जिनके फोटो उपलब्ध है। स्कूल की छत पर घास, परिसर के आसपास में गंदगी पाई गई। वहां पर फर्नीचर एवं अन्य सामग्री का अव्यवस्थित रूप से रखा हुआ पाया गया। यही नहीं अंजलि वर्मा के पति एसके वर्मा ने अल्हैपुर ब्लॉक के एबीएसए के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें जान की धमकी दी। बीएसए ने बताया कि अनुशासनहीनता के चलते अपने पद के कार्यों एवं कर्तव्य का उचित निर्वहन न करने आदि के चलते उन्हें निलंबित किया गया है।