फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guruji will teach children with math kit

शिक्षक गणित किट का शिक्षण कार्य में करें प्रयोग

Thu, 03 Mar 2022 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Guruji will teach children with math kit
गणित की किट से बच्चों को पढ़ाएंगे गुरुजी
विज्ञापन

बिजनौर। बीएसए जय करण यादव ने जिले के परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को शिक्षण कार्य में गणित किट का भरपूर प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं। जिले के प्राइमरी विद्यालय को एनसीईआरटी ने गणित किट उपलब्ध कराई है।
बीएसए जय करण यादव ने शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह शिक्षण कार्य में गणित किट का भरपूर प्रयोग करें। बताया कि अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान संज्ञान में आया कि शिक्षक गणित किट का शिक्षण कार्य में प्रयोग नहीं कर रहे हैं, जो गलत है। उन्होंने बताया कि एनसीईआरटी द्वारा उपलब्ध कराए गए गणित किट में शैक्षिक शोध एवं नवाचार को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से तैयार की गई है।
विज्ञापन

गणित किट में शिक्षण के लिए छात्रों में संख्या मापन, संख्या संक्रिया, आकृति पैटर्न एवं आपदा आंकड़ा प्रबंधन से संबंधित अवधारणा विकसित करने संबंधी भरपूर सामग्री है, जिसका लाभ छात्रों को शिक्षण के दौरान दिया जा सकता है। बीएसए ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्कूलों में पाया जा रहा है कि शिक्षक गणित किट का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों से राज्य परियोजना से आए निर्देशों का पालन करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा मंच में प्रतिभाग करें शिक्षक
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से शैक्षिक शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए चर्चा मंच का गठन किया गया है। बीएसए जय करण यादव ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तीन मार्च को दोपहर तीन बजे ऑनलाइन चर्चा मंच माध्यम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले के सभी शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। चर्चा मंच में प्रतिभाग के लिए व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शिक्षकों को लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed