{"_id":"6335dddfec768b56ea1c03ae","slug":"gurudwara-will-be-beautified-for-50-lakhs-bijnor-news-mrt607485318","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारे का 50 लाख में होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारे का 50 लाख में होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन
गुरुद्वारे का 50 लाख में होगा सुंदरीकरण
हल्दौर। नगर का ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु नानक बाग साहिब का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए शासन ने पचास लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु नानक बाग साहिब नगर के पोखर बाजार में स्थित है। सिख संगत अनुसार 1502 में गुरु नानक देव हरिद्वार से अपनी पदयात्रा के दौरान हल्दौर पहुंचे और यहां विश्राम किया था।
उन्होंने नगर के राजा कमल नैन के बाग में स्थित एक पशुबाड़े में शरण ली और रात्रि में विश्राम किया। गुरु नानक देव ने राजा से कहा कि भविष्य में यह स्थान ऐतिहासिक गुरुद्वारा के रूप में जाना जाएगा। नगर का सिख समाज इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे के सुंदरीकरण की कई वर्षों से मांग कर रहा है। तीन सितंबर को बिजनौर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सामने भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, नहटौर विधायक ओमकुमार ने गुरुद्वारा के सुंदरीकरण की मांग को प्रमुखता से उठाया था। इस पर सीएम ने आश्वासन दिया था। जिसके बाद अब करीब 50 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष जसवेंद्र सिंह भट्टी, गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी सतनाम सिंह, परविंदर सिंह राजू, रिछपाल सुरेंद्र सिंह सोढ़ी, चरणजीत सिंह मिक्का, अजीत सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।