फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guru ji became the SP taught the lesson to the students

गुरु जी बन एसपी ने विद्यार्थियों को पढ़ाया पाठ

Mon, 04 Apr 2022 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Guru ji became the SP taught the lesson to the students
बिजनौर में स्कूल चलो अभियान के तहत पुलिस लाइन के जूनियर हाईस्कूल में बच्चों से जानकारी लेते एसपी - फोटो : BIJNOR
गुरु जी बन एसपी ने विद्यार्थियों को पढ़ाया पाठ
विज्ञापन

बिजनौर। यूं तो पुलिस अधीक्षक को पुलिस लाइन में जाना था, लेकिन अचानक पाठशाला पहुंच गए। गुरुजी बनकर विद्यार्थियों को पाठ पढ़ाया। यह देख स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी हैरत में पड़ गए। एसपी ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाते हुए उनसे सवाल भी पूछे। वहीं उनकी जिज्ञासा को भी शांत किया।

सोमवार की दोपहर एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह का काफिला पुलिस लाइन के लिए कार्यालय से निकले। अचानक उनका काफिला प्राथमिक विद्यालय के सामने रुक गया। एसपी गाड़ी से उतरे और सीधे कक्षा में पहुंच गए। जिन्होंने किताब उठाकर ब्लैक बोर्ड पर गणित का एक सवाल लिखा। फिर विद्यार्थियों से उसे हल करने के लिए कहा, हालांकि एक छात्रा ने सवाल का सही उत्तर दे दिया। दूसरे सवाल पर विद्यार्थी अटक गए, कोई भी उत्तर नहीं दे पाए। गणित के बाद एसपी सीधे अंग्रेजी विषय पर आ गए, कई शब्दों की स्पेलिंग पूछी। काफी देर तक एसपी कक्षा में रहे। छात्र-छात्राओं से कहा कि मेहनत से पढ़ाई करते रहो। पढ़ाई से ही उनके जैसा अफसर बना जा सकता है। शिक्षक शिक्षिकाओं से कहा कि बेहतर तरीके से शिक्षित करने का प्रयास करें। आज के बच्चे कल का भविष्य हैं।

बिजनौर में स्कूल चलो अभियान के तहत पुलिस लाइन के जूनियर हाईस्कूल में बच्चों को पढ़ाते एसपी डॉ धर्

बिजनौर में स्कूल चलो अभियान के तहत पुलिस लाइन के जूनियर हाईस्कूल में बच्चों को पढ़ाते एसपी डॉ धर्- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed