{"_id":"663003df7450b7167b0e1e94","slug":"guldars-attack-on-forest-ranger-who-was-setting-trap-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-122894-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जाल लगा रहे वन रेंजर पर गुलदार का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जाल लगा रहे वन रेंजर पर गुलदार का हमला
Tue, 30 Apr 2024 02:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 30 Apr 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
धामपुर में घायल रेंजर का इलाज करते चिकित्सक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना (बिजनौर)। ग्राम ज्ञानपुर में वन विभाग की टीम द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए जाल लगाने के दौरान गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में वन रेंजर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर अवस्था में रेंजर को धामपुर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।
क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुर में पिछले कई दिनों से गुलदार के दस्तक की सूचना पर सोमवार की दोपहर वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने के लिए जाल व पिंजरा लगाने की तैयारी कर रही थी। बताया जाता है कि वन रेंजर प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में गई वन विभाग के टीम जब पिंजरे से पहले जाल लगा रही थी, तभी अचानक गन्ने के खेत से आए गुलदार ने रेंजर पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। गुलदार के हमले में रेंजर के घायल होने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई तथा रेंजर को इलाज के लिए धामपुर भेज दिया गया।
वन विभाग के एसडीओ अंशुमान मित्तल व ज्ञान सिंह ने बताया कि गुलदार के हमले में वन रेंजर प्रदीप शर्मा के सिर पर पंजे के गहरे घाव हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा हाथ व शरीर के कई अन्य स्थानों पर भी गुलदार के पंजों ने रेंजर को घायल कर दिया है। उनका कहना है कि हमलावर गुलदार को रेस्क्यू करने के लिए कई टीम मौके पर भेजी जा रहीं हैं।