फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar was imprisoned in a cage

गुलदार को पिंजरे में किया कैद

Tue, 02 Mar 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Guldar was imprisoned in a cage
गुलदार को पिंजरे में किया कैद
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। मंडावली के गांव शेखुपुरा आलम के खेत में बैठे गुलदार को वन विभाग व सामाजिक वानिकी की टीम ने पिंजरे में कैद कर लिया है। टीम को गुलदार बीमार अवस्था में मिला। अधिकारियों ने बताया कि गुलदार चल नहीं पा रहा है। उधर, ग्रामीणों ने क्षेत्र में और भी गुलदार देखे जाने की शिकायत करते हुए वन विभाग की टीम से उन्हें भी पकड़ने की मांग की है।

गत रविवार को शेखुपुरा आलम निवासी एक किसान के गेहूं के खेत में ग्रामीणों ने गुलदार देखा। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के डीएफओ डॉ. सिमरन, सामाजिक वानिकी के एसडीओ आईएम सिद्दीकी और राजगढ़ रेंज अधिकारी राम मुसाफिर यादव की टीम मंडावली पुलिस को साथ लेकर देर रात मौके पर पहुंची। टीम ने जाल डालकर गुलदार को कब्जे में लिया और पिंजरे में बंद कर दिया। उधर, ग्रामीण सतीश, नरेश, शिवकुमार, अमित, सुमित, अमन, कुलदीप ने बताया कि गुलदार पकड़ते समय पास के गन्ने के खेत से और भी गुलदारों के दहाड़ने की आवाज आ रही थी। कहा क्षेत्र में और भी गुलदार लगातार दिखाई दे रहे हैं जिससे ग्रामीण अकेले खेतों में जाने से डरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed