फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar trapped in cage in Baga Nangal

Bijnor News: बागा नांगल में लगे पिंजरे में फंसा गुलदार

Sat, 04 May 2024 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Guldar trapped in cage in Baga Nangal
हल्दौर के गांव बागा नांगल के जंगल में लगाए गए पिंजरे में फंसा गुलदार।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हल्दौर (बिजनौर)। गांव बागा नांगल के जंगल में लगाए गए पिंजरे में शनिवार को गुलदार कैद हो गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम पिंजरे में बंद गुलदार को अपने साथ ले गई। गुलदार की उम्र डेढ़ वर्ष है।
ग्राम पंचायत शाहनगर के मौजा बागा नांगल के जंगल में करीब नौ दिन पूर्व एक गुलदार ने निराश्रित पशुओं को निवाला बना लिया था। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जंगल में स्थित कब्रिस्तान में गुलदार को पकड़ने के लिए खाली पिंजरा लगाया था। शनिवार को सतेश कुमार, अशोक कुमार, अनूप कुमार, सुबोध कुमार, हरपाल सिंह आदि किसानों एक गुलदार को पिंजरे में कैद देखकर वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

वन विभाग के दरोगा मदनपाल सिंह, सौरभ कुमार, रुचिता चौधरी, संजय राणा, संजय मठपाल, अमित कुमार आदि टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन रेंजर महेश कुमार गौतम ने बताया कि गुलदार की उम्र डेढ़ वर्ष है। टीम पिंजरे में कैद गुलदार को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed