{"_id":"5880fb254f1c1bc217efe31a","slug":"guldar-see-panic-in-the-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार देखे जाने से गांवों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार देखे जाने से गांवों में दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के स्योहारा में गुलदार देखे जाने से ग्रामवासियों में दहशत का माहौल है। थानाक्षेत्र के गांव नवादाकेशो में खेतों पर काम कर रहे किसानों ने एक मादा गुलदार को दो बच्चों के साथ खेतों में घूमते हुए देखा।
उन्होंने इसकी सूचना तुरन्त 100 नंबर पर डायल कर दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष एसपी शर्मा और वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी रामगोपाल सिंह चौहान की टीम ने पंजों के निशानों की पुष्टि की। वन क्षेत्रीय अधिकारी रामगोपाल सिंह ने बताया कि एक मादा गुलदार दो बच्चों के साथ हैं जो ईख के खेत में घुस गये हैं। लेकिन यह प्रजाति किसी मनुष्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती है। गुलदार और उसके बच्चों को देखे जाने के बाद ग्रामवासियों में दहशत का माहौल है। इसी दहशत के कारण ग्राव नवादा से गांव सिपाही वाला का रास्ता सुनसान हो गया है। ग्रामवासी अब उस रास्ते से गुजरते हुए डर रहे हैं। वहीं स्योहारा थानाक्षेत्र में गुलदार दिखाई देने कि यह पहली घटना नहीं हैं इससे पहले भी गांव टांडा में एक गुलदार दिखाई दिया था। जो वहां के एक मुर्गी फार्म से रोज एक दो मुर्गी मार कर ले जाता था। जिसे ग्रामवासियों ने फंदा लगाकर पकड़ लिया था। बाद में वन विभाग की टीम उसे पिंजरे में बंद करके ले गई थी।