फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar dies after colliding with vehicle

वाहन से टकराकर गुलदार ने दम तोड़ा

Mon, 18 Apr 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Guldar dies after colliding with vehicle
नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर वाहन की टक्कर से मरी मादा गुलदार। - फोटो : NAZIBABAD
वाहन से टकराकर गुलदार ने दम तोड़ा
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोतवाली मार्ग पर सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आने से एक मादा गुलदार की मौत हो गई।
नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर गांव मखवाड़ा क्षेत्र में हाईवे पर प्रात: एक मादा गुलदार मृत मिली। ग्राम प्रधान ने सामाजिक वानिकी के रेंजर अरविंद श्रीवास्तव को हाईवे पर वाहन से टकराकर गुलदार की मौत की जानकारी दी। घटनास्थल पहुंचे उपक्षेत्रीय वनाधिकारी हरगोविंद सिंह ने मादा गुलदार को कब्जे में ले लिया। वन क्षेत्राधिकारी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि वाहन से टकराकर अंदरूनी चोट लगने से मादा गुलदार की मौत हुई। गुलदार की उम्र लगभग दो वर्ष आंकी गई। उधर, मंडावली के गांव लाहककलां में खेतों में गुलदार देखा गया। ग्रामीण सुनील कुमार, मदन चौहान, राजीव, राहुल, राकेश कुमार ने बताया कि सुबह दस बजे खेतों पर गुलदार दिखाई दिया। शोर मचाने पर गुलदार गन्ने के खेत में भाग गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed