फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar becomes a disaster in the district, six Guldar Suraksha Express will run in the district

Bijnor News: जिले में गुलदार बना आपदा, जिले में चलेंगी छह गुलदार सुरक्षा एक्सप्रेस

Sat, 04 May 2024 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Guldar becomes a disaster in the district, six Guldar Suraksha Express will run in the district
-वन विभाग ने आपदा फंड से 99.52 लाख रुपये का बजट मांगा
विज्ञापन

-गुलदार सुरक्षा एक्सप्रेस में तैनात होगी प्रशिक्षित टीम, जो सूचना मिलते ही पहुंचेगी

-जाल से लेकर स्मार्ट स्टिक, सुरक्षा कवच, हेलमेट समेत सभी सुरक्षा उपकरण भी रहेंगे मौजूद
-जिले में गन्ने के खेतों में 500 से ज्यादा गुलदार, रोज कहीं न कहीं कर हो रहे हैं हमले
रजनीश त्यागी
बिजनौर। जिले में वन विभाग और प्रशासन ने गुलदार को आपदा मान लिया है। अब गुलदार से निपटने के लिए जिले में छह गुलदार सुरक्षा एक्सप्रेस चलाने की तैयारी है। इसमें गुलदार को पकड़ने के लिए जाल समेत तमाम जरूरी उपकरण होंगे। वहीं प्रशिक्षित स्टाफ तैनात किया जाएगा। वन विभाग ने इसके लिए 99.52 लाख रुपये का बजट मांगा है। प्रशासन ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेज दिया है।
जिले में डेढ़ साल से गुलदार का आतंक छाया हुआ है। 22 लोग गुलदार के हमलों में जान गवां चुके हैं। वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। वहीं 60 से ज्यादा गुलदार वन विभाग पकड़ चुका है। इनमें 15 से ज्यादा गुलदार की मौत दुर्घटना में हो चुकी है। जिले में फैले करीब तीन लाख हेक्टेयर रकबे में गन्ने की खेती हो रही है। जिसमें 500 से ज्यादा गुलदार होने की संभावना है। सबसे बड़ी समस्या बिजनौर डिविजन में संसाधनों की है। क्योंकि यह समाजिक वानिकी है। ऐसे में वन विभाग अब गुलदार से निपटने के लिए संसाधन जुटाने में लग गया है। वन विभाग ने 99.52 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। ताकि छह गुलदार सुरक्षा एक्सप्रेस चला सके।
विज्ञापन

डीएफओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि लोगों को गुलदार से सतर्क रहने के लिए जागरुक किया जा रहा है। इसके साथ ही संसाधन जुटाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। ताकि जहां भी गुलदार होने की सूचना मिले, समय से टीम पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट से यह संसाधन जुटाएंगे
डीएफओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जो प्रस्ताव बनाया गया है, उसमें छह बोलेरो गाड़ी ली जाएंगी। इसके अलावा जीपीएस उपकरण, रेडियो वायरलेस सेट, वॉकी टॉकी, सेफ्टी जैकेट, हेलमेट, जाल भी लिए जाएंगे। इसके अलावा सूचना के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed