फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar attacked and injured the cook

नेपाल में लोहा मनवाने को तैयार जिले की श्रद्धा

Sun, 22 May 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Guldar attacked and injured the cook
नेपाल में लोहा मनवाने को तैयार जिले की श्रद्धा
विज्ञापन

नजीबाबाद/मंडावली। गांव नियामतपुर की श्रद्धा अब विदेश में दमखम दिखाकर लोहा मनवाएगी। गत वर्ष श्रद्धा राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल जीत चुकी है। श्रद्धा चौधरी 23 मई को नेपाल में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेगी।
मंडावली क्षेत्र के गांव नियामतपुर निवासी नीरज सिंह की बेटी श्रद्धा चौधरी का जन्म 28 जनवरी, 2004 में हुुआ था। श्रद्धा की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई थी। वर्तमान में श्रद्धा बीए द्वितीय वर्ष की शिक्षा ग्रहण कर रही है। बचपन से ही श्रद्धा की कुश्ती में रुचि थी। श्रद्धा अब 23 से 25 मई तक नेपाल के काठमांडू में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेगी। श्रद्धा चौधरी अपनी माता आकांक्षा चौधरी के साथ 21 मई को नेपाल पहुंची है। श्रद्धा पहलवान अंतरराष्ट्रीय रिंग में अपने दांवपेंच दिखाकर क्षेत्र का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन

श्रद्धा के नाम है दो गोल्ड मेडल
नजीबाबाद। श्रद्धा के नाम राष्ट्रीय स्तर पर दो गोल्ड मेडल है। पहला गोल्ड मेडल वर्ष 2021 में हरियाणा के चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी, सिरसा में प्राप्त किया था। दूसरा गोल्ड मेडल 2021 में राजस्थान के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम जैसलमेर में प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

...वर्जन
मेरा सपना था कि मैं विदेश में जाकर अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन करूं। मुझे अवसर मिला है, उस पर खरा उतरूंगी।
- श्रद्धा चौधरी, पहलवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed