फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar attack on child returning from farm with mother in Bijnor, injured

BIJNOR: मां के साथ खेत से लौट रहे बालक पर गुलदार का जानलेवा हमला, घायल, बाल-बाल बची मासूम की जान

Sat, 12 Nov 2022 05:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 12 Nov 2022 05:05 PM IST
सार

बिजनौर में गुलदार की आहट से ग्रामीण दहशत में हैं। यहां शनिवार को मां के साथ खेत से घर लौट रहे एक मासूम पर गुलदार ने हमला कर उसे घायल कर दिया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Guldar attack on child returning from farm with mother in Bijnor, injured
गुलदार के हमले में घायल मासूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में देहात क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियां बढ़ने से ग्रामीण परेशान हैं। गुलदार कई बार ग्रामीणों पर हमला कर चुके हैं। शनिवार को नगीना क्षेत्र में अपनी मां के साथ खेत से घर वापस आ रहे एक मासूम बालक पर गुलदार ने जानलेवा हमला कर दिया। गुलदार के हमले में बालक बुरी तरह जख्मी हो गया। ग्रामीणों की मदद से बालक को गुरुवार के हमले से बचाया गया। गंभीर अवस्था में बालक को नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जाअलीपुर भारा निवासी डालचंद का 10 वर्षीय पुत्र अमन शनिवार की दोपहर अपनी मां के साथ खेत से घर वापस आ रहा था। बताया जाता है कि रास्ते में एक गुलदार ने बालक पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दीनी जलसा बिजनौर में बीच सड़क पर चल रहा था, पुलिस ने रुकवाया, मुस्लिम समुदाय में रोष
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलदार के हमले में बालक बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार से बचाया। गंभीर अवस्था में बालक को नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया।

उधर ग्रामीणों का आरोप है कि काफी दिनों से गुलदार को गांव में देखा जाने की सूचना के बाद वन विभाग ने गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए दो दिन पहले पिंजरा भी लगा दिया था लेकिन गुलदार फिर भी बालक पर हमला करने में कामयाब हो गया। उधर बालक पर गुलदार के हमले की सूचना के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची तथा गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे को गांव में और सही जगह लगाने का काम किया।

मौके पर वन दरोगा धर्मेंद्र कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रदीप शर्मा, वन रक्षक दीपक कुमार पहुंचे। वन विभाग के रुचित चौधरी ने बताया कि बालक को सरकार की तरफ से मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed