फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar attack in Bijnor: person sleeping in the house was attacked and killed, villagers panic

बिजनौर में गुलदार का आतंक: घर में सो रहे व्यक्ति को हमला कर उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 20 Jan 2024 09:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 20 Jan 2024 09:44 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुलदार ने घर में सो रहे व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। वहीं व्यक्ति की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Guldar attack in Bijnor: person sleeping in the house was attacked and killed, villagers panic
गुलदार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हीमपुर दीपा थानाक्षेत्र के जलालपुर हसना गांव में अपने घर पर सो रहे अधेड़ व्यक्ति को गुलदार ने अपना शिकार बनाते हुए मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव जलालपुर हसना में शुक्रवार की रात्रि को चंद्रप्रकाश (65) वर्ष अपने घर पर टीन पड़ी छत के नीचे सो रहा था कि रात्री में किसी समय गुलदार ने चंद्रप्रकाश को सोते समय अपना शिकार बनाते हुए उसकी मौत के घाट उतार दिया चंद्रप्रकाश का परिवार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन


मृतक के चार पुत्र हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात्री लगभग दो बजे उसका पुत्र जागा था तब तक उनके पिता सो रहे थे । इसके बाद सुबह लगभग पांच बजे जब परिवार जागा तो पुत्र ने देखा तो पिता चंद्रप्रकाश को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार लगातार गांव के आसपास देखा जा रहा था। शुक्रवार शाम भी ग्रामीण हरपालए शीषपालए ब्रहमपाल वाची आदि को गुलदार गांव के पास दिखाई दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed