फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gulab Jamun of the district got first place in the state

जिले के गुलाब जामुन ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थान

Fri, 08 Jul 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Gulab Jamun of the district got first place in the state
लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव प्रतियोगिता के बिजनौर के विजेता डॉ दया कृष्ण शर्मा को सम्मानित करते स? - फोटो : BIJNOR
जिले के गुलाब जामुन ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थान
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के गुलाब जामुन आम की सुगंध से प्रदेश महक गया है। जनपद में उत्पादित आम की प्रजाति गुलाब जामुन ने लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री ने बिजनौर के विजेता प्रगतिशील किसान डॉ. दयाकृष्ण शर्मा को प्रशस्ति पत्र व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता लखनऊ में चार से सात जुलाई तक हुई।
उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से आयोजित आम महोत्सव 2022 अवध शिल्प ग्राम अवध विहार योजना लखनऊ में हुआ था। जिसमें प्रदेशभर के आम उत्पादकों ने अपने नवीन एवं अनुपम (विशिष्ट) प्रजातियों के आम डिस्प्ले किए थे। बिजनौर जिले से दो प्रगतिशील आम उत्पादकों ने आम महोत्सव में भाग लिया। जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि महोत्सव में प्रगतिशील आम उत्पादक शरद जैन धामपुर थे, जोकि जैविक तरीके से बनारसी, लंगड़ा एवं दशहरी आम का उत्पादन करते हैं। दूसरे मंडावर के प्रगतिशील आम उत्पादक डॉ. दया कृष्ण शर्मा ने प्रतिभाग किया था। उन्होंने महोत्सव में अंबिका, अरुणिमा, पूसा सूर्या, लंगड़ा, चौसा, दशहरी, आम्रपाली, मल्लिका, शहद कुप्पी, हुस्नारा, गुलाब जामुन आदि प्रजातियों का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बिजनौर से गुलाब जामुन ने प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. दयाकृष्ण शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर एवं शॉल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम किया था जर्मनी को आम निर्यात
प्रगतिशील किसान डॉ. दया कृष्ण शर्मा ने बताया कि वह 30 साल से आम की विभिन्न प्रजातियों की खेती कर रहे हैं। मंडावर बाग में आम की 40 प्रकार की प्रजातियों के पेड़ मौजूद हैं। बताया कि उन्होंने सर्वप्रथम जर्मनी को आम निर्यात किया था। वह काफी लंबे समय से आम उत्पादन एवं प्रबंधन के क्षेत्र में एपीडा एवं सीआईएसएच जैसी संस्थाओं के साथ जुड़कर आम उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------- कोट
लखनऊ के आम महोत्सव प्रतियोगिता में डॉ. दया कृष्ण शर्मा के बाग की प्रजाति गुलाब जामुन ने प्रथम स्थान पाया। इसके लिए उन्हें ढेर सारी बधाई। अन्य उत्पादकों को आगे आकर ऐसी प्रतियोगिताओं भाग लेना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा सहभागिता के लिए बागवानों व क्रेताओं को सूचना दी गई थी - जितेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed