फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   GST team sealed the factory

जीएसटी की टीम ने सील किया कारखाना

Wed, 12 Oct 2022 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
GST team sealed the factory
शेरकोट के ब्रश कारखाने को सील करते जीएसटी टीम के अधिकारी - फोटो : DHAMPUR
जीएसटी की टीम ने सील किया कारखाना
विज्ञापन

धामपुर/शेरकोट (बिजनौर)। जीएसटी टीम ने विल्सन ट्रेडिंग ब्रश कंपनी के लोगों की ओर से सहयोग न मिलने के कारण आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कारखाने को सील कर दिया। बताया गया कि लखनऊ में एसटीएफ की जांच में प्रदेश की 66 कंपनियों के जीएसटी बिल फर्जी बरामद हुए हैं, जिसके आधार पर सोमवार को जीएसटी टीम ने शेरकोट के संबंधित कंपनी के कारखाने पर छापे की कार्रवाई की गई।
जीएसटी डिप्टी कमिश्नर संजय कुुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि एसटीएफ की ओर से लखनऊ में विभिन्न कंपनियों के जीएसटी बिलों की जांच की जा रही है। प्रदेश में 66 कंपनियां जांच में ऐसी पाई गई हैं, जिनके जीएसटी बिल फर्जी है। इन कंपनियों में से शेरकोट की विल्सन ट्रेेडिंग ब्रश कंपनी का नाम भी शामिल है। एसटीएफ की जांच रिपोर्ट के उजागर होने के बाद बिजनौर की जीएसटी टीम सोमवार को शेरकोट के मोहल्ला नौधना में स्थित संबंधित कारखाने पर पहुंची, वहां पर कारखाने के मालिकों या अन्य परिजनों की ओर से आग्रह करने के बाद भी कोई सहयोग नहीं मिला। बताया गया कि कारखाने का मालिक दिल्ली में रहता है।
विज्ञापन

कारखाने के मालिक को उनकी ओर से कम से कम 10 बार फोन कर सहयोग करने की अपेक्षा की। जब सुनवाई नहीं हुई, तो उन्होंने शाम को करीब साढ़े चार बजे कारखाने में लगे ताले को गैस कटर से कटने का प्रयास किया। परिजनों ने कारखाने के तालों को खोल दिया। ताले खुलने के बाद टीम ने रात आठ बजे तक अभिलेखों को खोज जांच करने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। टीम ने रात आठ बजे कारखाने को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान शेरकोट थाने की पुलिस उनके साथ मौके पर मौजूद रही। उधर, अधिकारियों का कहना है कि अभिलेखों की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि जीएसटी के फर्जी बिलों से सरकार को कितने का चूना लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब देना होगा प्रार्थनापत्र
डिप्टी कमिश्नर का कहना है कि अब सील को खुलवाने के लिए कंपनी स्वामी की ओर से शपथपत्र के साथ जांच में सहयोग करने का भरोसा देने का वचन देते हुए जीएसटी अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देना होगा।

तहरीर मिलेगी तो होगी कार्रवाई
शेरकोट थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि जीएसटी टीम की ओर से संबंधित मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई करेगी।

चस्पा जीएसटी रूल संबंधी प्रपत्र

चस्पा जीएसटी रूल संबंधी प्रपत्र- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed