फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Growing differences due to non-receipt of mining material from Uttarakhand

उत्तराखंड से खनन सामग्री न मिलने से बढ़ रहे मतभेद

Fri, 19 Nov 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Growing differences due to non-receipt of mining material from Uttarakhand
उत्तराखंड से खनन सामग्री न मिलने से बढ़ रहे मतभेद
विज्ञापन

भागूवाला। उत्तराखंड में चल रहे खनन कार्य के ठेकेदारों द्वारा भागूवाला क्षेत्र के 12 टायरा ट्रक स्वामियों को खनन सामग्री न दिए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। ट्रक स्वामियों की ओर से पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने खनन अधिकारी को मामले का निस्तारण कराने भागूवाला भेजा।
हरिद्वार क्षेत्र में गैंडीखाता, कटेबढ़ आदि क्षेत्रों में करीब एक माह से खनन कार्य हो रहा है। नजीबाबाद तहसील के भागूवाला तथा आसपास के क्षेत्रों से ट्रक खनन सामग्री क्षेत्र के स्टोन क्रेशरों पर ला रहे हैं। उत्तराखंड के खनन संचालकों द्वारा छह टायरा और 10 टायरा ट्रक को खनन सामग्री दी जा रही है। क्षेत्र के 12 टायरा ट्रकों को खनन सामग्री न दिए जाने से ट्रक स्वामियों में मतभेद बढ़ रहे हैं। 12 टायरा ट्रक स्वामियों ने पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह से छोटे ट्रक स्वामियों और स्टोन क्रेशरों की मिलीभगत से उन्हें सामग्री न मिलने का मामला उठाया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने खनन अधिकारी ब्रिजेश कुमार को मामले के निस्तारण के लिए भागूवाला भेजा। खनन सामग्री को लेकर ट्रांसपोर्टरों में जमकर नोकझोंक हुई। खनन अधिकारी ने बताया कि उन्हें उत्तराखंड से कोई लेना-देना नहीं है। क्षेत्र में यदि कागज पूरे हैं तो किसी भी प्रकार के वाहनों से खनन सामग्री का ढुलान किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed