{"_id":"6695a2a54f84c952ce04de34","slug":"green-light-of-ict-system-will-tell-whether-door-to-door-garbage-collection-is-done-or-not-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-113316-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आईसीटी सिस्टम की ग्रीन लाइट बताएगी ..... डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन हुआ या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आईसीटी सिस्टम की ग्रीन लाइट बताएगी ..... डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन हुआ या नहीं
विज्ञापन
कूड़ा कलेक्शन हुआ है तो सिस्टम में जलेगी ग्रीन लाइट और नहीं हुआ तो रेड
धामपुर में पालिका की ओर से हर घर के दरवाजे पर लगाई जा रही है आईसीटी बेस्ड मॉनिटरिंग प्लेट
25 वार्डों में करीब 6500 घरों पर यह सिस्टम लगाया जाना है
सतीश शर्मा
धामपुर। नगर पालिका की ओर से अब डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की तैयारी कर ली गई है। इसके लिए प्रत्येक घर के दरवाजे पर आईसीटी इनफॉरमेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी बेस्ड मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। 25 वार्डों में करीब 6500 घरों पर यह सिस्टम लगाया जाना है। इस सिस्टम पर संबंधित व्यक्ति का पूरा डेटा होगा। सफाई कर्मचारी डिवाइस पर स्कैन कर जैसे ही कूड़ा उठाएगा तो ग्रीन लाइट जलेगी। कूड़ा नहीं कलेक्शन हुआ तो रेड लाइट जलेगी।
आईसीटी सिस्टम के सलाहकार राहुल देव सिंह ने बताया कि इसके लिए नगर पालिका की ओर से संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। सरकार की ओर से साल 2016 से डोर-टू-डोर उठाने के कार्यक्रम को चालू किया गया है। कार्यक्रम को साकार करने के लिए नगर पालिकाओं में आईसीटी के माध्यम से तैयारी शुरू कर जा रही है। प्रत्येक घर के बाहर दरवाजे पर क्यूआर कोड युक्त इनफार्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी बेस्ड मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। इस पर संबंधित व्यक्ति का संपूर्ण डेटा होगा ।
ऐसी होगी मॉनिटरिंग
जैसे ही सफाई कर्मचारी संबंधित व्यक्ति के घर पर कूड़ा कलेक्शन करने के लिए पहुंचेगा तो वह सिस्टम से संबंधित व्यक्ति के घर के बाहर लगे सिस्टम पर क्यूआर कोड को स्कैन करेगा। जैसे ही संबंधित व्यक्ति के घर का कूड़ा कलेक्शन होगा तो उसके नाम के आगे सिस्टम ग्रीन निशान लगा देगा। कूड़ा नहीं उठेगा तो लाल निशान लगेगा। पालिका द्वारा इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी। जिन लोगों के घरों पर कूड़ा नहीं उठेगा तो इस बाबत सफाई कर्मचारियों से रिपोर्ट ली जाएगी। पता किया जाएगा कि जिस व्यक्ति के घर का कूड़ा नहीं उठा और सिस्टम पर रेड निशान लगा है तो क्या संबंधित व्यक्ति घर से बाहर है या वह कूड़ा नहीं डालना चाहता। गाड़ी निकलने के बाद संबंधित व्यक्ति कूड़ा सड़कों पर तो नहीं फेंक रहा है।
विज्ञापन
अगस्त से हर घर से होगा डोर-टू-डाेर कूड़ा कलेक्शन
इनफॉरमेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी बेस्ड मॉनिटरिंग सिस्टम प्लेट लगाने का काम कई वार्डों में पूर्ण हो चुका है। जुलाई महीने के अंत तक यह कार्य पूरा किए जाने का लक्ष्य है। अगस्त माह से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किए जाने का प्रयास होगा। - चौधरी रवि कुमार सिंह, पालिका अध्यक्ष