फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Great Fire of clothes in the showroom

कपड़े के शोरूम में भीषण आग

Mon, 25 Apr 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 25 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Great Fire of clothes in the showroom
शोरूम में लगी आग को बुझाते फायरकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
 बिजनौर की सिविल लाइन में शनिवार की रात स्थित चौधरी मार्केट में रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में आग लगने से लाखों का माल जलकर राख हो गया। सारा शोरूम जल गया। अग्निशमन विभाग की दो  गाड़ी के साथ पांच  पालिका के  टैंकरों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। रविवार को पूरा चौधरी मार्केट बंद रहा। 
विज्ञापन

मोहल्ला नई बस्ती निवासी धनश्याम दास गुप्ता के पुत्र अनुज गुप्ता का सिविल लाइन के चौधरी मार्केट में फनकी कलेक्शन नाम से कपड़ों का बड़ा शोरूम है। शोरूम की दो दुकानें ऊपर व तीन दुकानें नीचे हैं। शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे शोरूम की ऊपर दुमंजिले की दो दुकानों में आग लग गई। आग ने नीचे की दुकानों को भी चपेट में ले लिया। शोरूम के पीछे रहने वाले जितेंद्र राणा ने आग लगी देख धनश्याम दास गुप्ता को मोबाइल पर  आग की  सूचना दी। परिजन दौड़ कर मौके पर गए। अग्निशमन विभाग को सूचना दी। जब ये लोग मौके पर पहुंचे तो ऊपर के  शोरूम जलकर खाक हो चुके थे। नीचे के शोरूम में आग ने विकराल रूप धारण कर रखा था। अग्निशमन विभाग की दो गाड़ी भी आग पर जब काबू नहीं पा सकी तो नगर पालिका के पांच पानी के टैंकरों को बुलाया गया। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


आग लगने से शोरूम के कपड़ों के साथ सीसीटीवी कैमरा, एलईडी, इंवर्टर समेत सभी सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि   शोरूम के लिंटर व दीवारों का प्लास्टर तक उखड़ गया। आग की सूचना पर एसपी सिटी एमएम बेग, सीओ रामानंद कुशवाहा, नगर पालिका के चेयरमैन फरीद अहमद, सभासद जुल्फिकार उर्फ बेबी, अशोक आर्य, वकार अहमद ,दीपक गर्ग मोनू व धनश्याम दास गुप्ता के परिचित भी पहुंचे गए थे।  अन्य शोरूम भी आ सकते थे चपेट में ः जितेंद्र  राणा अपने घर में धुआं आता देख अगर शोरूम में आग लगने की सूचना न देते को आग मार्केट  के अन्य शोरूम को भी चपेट में ले सकती थी। सड़क से यह मार्केट अंदर बना है। मार्केट में कई बडे़ शोरूम हैं। अपने घर में धुआं आता देख जितेंद्र राणा ने देखा तो शोरूम में आग लगी है। उन्होंने तुरंत मोबाइल से घनश्याम दास गुप्ता को बताया सभी लोग हरकत में आकर फायर ब्रिगेड की टीम  के साथ आग बुझाने में जुट गए। आग लगने का अगर देर से पता चलता तो हालात और ज्यादा खराब हो सकते थे मार्केट की कई अन्य दुकानें भी जल जातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं नजीबाबाद  में गांव अलावलपुर नैनू निवासी इसरार अहमद के मकान में रविवार  दोपहर अचानक आग लग गई। मकान के पीछे कूड़ी के ढेर से  उठी चिंगारी से आग मकान तक पहुंच गई। मकान के  छप्पर और टिन शेड में आग फैल गई। जिसमें 50 हजार की नगदी और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पूर्व प्रधान तेजपाल सिंह, दिनेश कुमार, जगवीर सिंह, हेमराज, कय्यूम आदि घटना स्थल पर पहुंच गए। पूर्व प्रधान तेजपाल सिंह ने अग्निकांड की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी। उन्होंने प्रशासन से इसरार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। वहीं नहटौर में गांव फुलसंदा निवासी रविंद्र पाल सिंह के ईख की पेड़ी के खेत के ऊपर से विद्युत तार गुजर रही है। तार टूटकर गिरने से चिंगारी से खड़ी ईख की सात बीघा पेड़ी की फसल जल गई। किसान ने विद्युत विभाग के जेई नरेंद्र कुमार को सूचना देकर मुआवजा की मांग की है ।

आग से हड़कंप, दो ट्रेनें प्रभावित
 चंदक-हरिद्वार मार्ग पर रेलवे फाटक के पास पड़े सूखे गन्ने व सूखी पत्तियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से दो ट्रेनों को रोकना पड़ा। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। करीब एक माह पूर्व एक गन्ना लेकर जा रही एक ट्राली हिच टूट जाने से फाटक संख्या 495/बी रेलवे ट्रैक पर पलट गई थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक गन्ना ट्रैक पर पलटकर ट्रॉली लेकर चंपत हो गया था। गेटमैन ने गन्ना ट्रैक से हटवाकर रेलवे फाटक के पास रखवा दिया था। कोई भी गन्ने को लेने नहीं आया और गन्ना सूख गया। रविवार को करीब चार बजे सूखे गन्ने में किसी वजह से आग लग गई। ट्रैक के आसपास पड़ी पेड़ों की सूखी पत्तियों व अन्य सामान में भी आग लग गई। आग की लपटें हवा के कारण रेलवे ट्रैक की ओर भी जाने लगी। इस बीच देहरादून से इलाहाबाद जाने वाली लिंक एक्सप्रेस को आउटर पर और बिहार से अंबाला जाने वाली यात्रा अप एक्सप्रेस को चंदक रेलवे स्टेशन पर रोका गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण दो ट्रेन आधा घंटे से अधिक लेट हुई। स्टेशन मास्टर कान्हा राम मीणा के मुताबिक गेटमैन की सूचना पर फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया गया था।

कोल्हू के खोई के ढेर में लगी आग
स्योहारा में  थाना क्षेत्र के ग्राम हरौली में चिंरजी का पावर कोल्हू लगा है, जिसमें वह गन्ने से रस निकालकर गुड़ बनाता है। उससे निकली खोई को पास में ही जमा करता है। खोई एकत्र हो जाती है तो वह उसे बेच देता है, जो कि ईंधन के रूप में काम में आती है। रविवार दोपहर लगभग दो बजे खोई के ऊपर से जा रही विद्युत तारों से चिंगारी निकली चिंगारी खोई पर जा गिरी, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना दिए जाने के बावजूद फायर ब्रिगेड घंटों बाद मौके पर पहुंचा। इससे पहले सारी खोई राख में तब्दील हो चुकी थी।  चिरंजी ने बताया कि लगभग 150 क्विंटल खोई थी, जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपये ह्रै। 

गेहूं की फसल जली
स्योहारा में गेहूं के पांच बीघे के खेत में आग लग गई । इससे काटने के लिए तैयार खड़ी गेहूं की फसल जल गई। गांव सरकड़ी में छोटी नहर के पास दीपक जैन के पांच बीघे के खेत में गेहूं पका हुआ खड़ा था। मजदूर न मिल पाने के कारण गेहूं की कटाई नहीं हो पाई थी। रविवार की दोपहर  खेत में आग लग गई। ग्रामवासियों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक सारे गेहूं जलकर राख हो गए थे। मालिक दीपक जैन ने बताया कि पचास हजार रुपये का गेहूं जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed