फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Great duty, sacrifice cent-percent Naman

महान कर्तव्य, बलिदान को शत-शत नमन

Thu, 22 Oct 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 22 Oct 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Great duty, sacrifice cent-percent Naman
बिजनौर। पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में  शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में अपने कर्तव्य के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद स्मारक पर  पुष्प चक्र चढ़ाकर दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल ने कहा कि हम सब पुलिसकर्मी इनके महान कर्तव्य पालन और बलिदान की सराहना में नतमस्तक हैं और अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ धर्मवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कल्पना सक्सेना, क्षेत्राधिकारी नगर रामानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी चांदपुर महेश सिंह अत्रि आदि ने भी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी बघेल ने बिजनौर के शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को पांच-पांच हजार नकद और एक-एक शॉल देकर सम्मानित किया।

बिजनौर के शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों में बुशरा परवीन पत्नी कांस्टेबल शहजाद अहमद निवासी ग्राम अकबरपुर तिगरी थाना हीमपुर दीपा बिजनौर, मिथलेश देवी पत्नी सोमपाल सिंह हेड कांस्टेबल ग्राम लक्खूबाला थाना मंडावर बिजनौर, प्रयांजलि पत्नी उदित कुमार कांस्टेबल ग्राम मुस्सेपुर थाना नहटौर शामिल हैं।

तीनों पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल  सोमपाल सिंह, कांस्टेबल  शहजाद अहमद  और  कांस्टेबल उदित कुमार जनपद रामपुर में नियुक्त थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed