फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Granddaughter kidnapped to fill girlfriend's lap

प्रेमिका की गोद भरने के लिए किया नातिन का अपहरण

Thu, 28 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Granddaughter kidnapped to fill girlfriend's lap
प्रेमिका की गोद भरने के लिए किया नातिन का अपहरण
विज्ञापन

नगीना/बिजनौर। प्रेमिका की गोद भरने की खातिर एक व्यक्ति ने अपनी नातिन का ही अपहरण कर लिया। जी हां, घर से गायब हुई एक माह की बच्ची का अपहरण करने वाला उसका नाना ही निकला। आरोपी ने दस हजार रुपये में नातिन अपनी प्रेमिका को बेच दी। जोकि बच्ची को लेकर बिहार जा चुकी है। ऐसे में नगीना पुलिस के लिए बच्ची को बरामद कर चुनौती से कम नहीं है। हालांकि पुलिस ने बच्ची के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर के मोहल्ला शेख सराय निवासी कसीम अहमद ने 19 अप्रैल को पुलिस को सूचना दी थी कि रात में घर में सो रही उसकी एक माह की मासूम बच्ची का कोई अपहरण कर ले गया है। पुलिस मामले का मुकदमा पंजीकृत कर जांच में लग गई थी। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने मोहल्ला शेख सराय निवासी आरोपी जफर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने कहा है कि वह वर्तमान में दिल्ली के गीता कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। उसके पड़ोस में बिहार के जिला कटिहार निवासी खुशबू व उसका पति सुबोध कर्मकार किराए पर रहते थे।
विज्ञापन

जफर के खुशबू के साथ प्रेम संबंध हो गए। संतान नहीं होने के कारण खुशबू कोई छोटा बच्चा गोद लेना चाहती थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग जफर 19 अप्रैल को रात्रि में दिल्ली से नगीना आया तथा छत के रास्ते अपनी बेटी के घर में दाखिल हुआ और उसकी एक माह की मासूम बच्ची को उठाकर ले गया। जिसे दिल्ली ले जाकर खुशबू को दस हजार रुपये में बेच दिया। इसके अगले दिन बच्ची को लेकर ट्रेन से खुशबू व उसका पति बिहार चले गए। पुलिस ने आरोपी जफर का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया आरोपी
थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची की बरामदगी व उसे 10 हजार रुपये में खरीद कर ले जाने वाले दंपती की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग आरोपी जफर ने पूछताछ में अपने किए पर खूब पछतावा किया है। सीओ सुमित शुक्ला ने बताया कि सड़क पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बच्ची की मां ने आरोपी की पहचाना कर ली थी। जिस आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed