फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Grand welcome to farmer servants with flowers

किसान सेवादारों का पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत

Mon, 13 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Grand welcome to farmer servants with flowers
नजीबाबाद में गाजीपुर बॉर्डर से लौटे लंगर जत्थे का स्वागत करते किसान एवं सिख समाज प्रतिनिधि। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। किसान आंदोलन के दौरान गाजीपुर बॉर्डर पर लंगर सेवा जत्थे का नजीबाबाद पहुंचने पर गुरुद्वारा कमेटी और किसानों की ओर से स्वागत किया गया। लंगर सेवा से जुड़े किसानों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नजीबाबाद क्षेत्र के युवाओं सहित कई किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर कृषि कानून वापस लेने के आंदोलन में आंदोलनकारियों की तत्परता के साथ महीनों लंगर सेवा की। गुरुद्वारा नानक शाही गुरु सिंह सभा और क्षेत्रीय किसानों की ओर से गुरुद्वारे के निकट गाजीपुर बॉर्डर से लौटे लंगर सेवा जत्थे का अरदास और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में भाकियू नेता चौ.बलराम सिंह, सरदार इकबाल सिंह, विनोद परमार, कुलवीर सिंह, बलविंदर सिंह, आजाद किसान यूनियन के गुरजीत सिंह रंधावा, गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान नरेंद्र सिंह वाधवा, सचिव हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं गुरुद्वारे के ग्रंथी ज्ञानी उपकार सिंह ने अरदास की। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से लंगर सेवा जत्थे में शामिल जगमीत सिंह, सिमर जीत, कुलदीप सिंह, नवदीप सिंह और उनकी टीम का सिरोपा भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर हर भजन सिंह, शीशा सिंह, जसवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में अनेक किसान और सिख समाज के प्रतिनिधि शामिल रहे। उधर कोटद्वार रोड पर मंडी समिति के निकट मनप्रीत सिंह, शाहनवाज, असलम, सचिन, रईस, प्रदीप ने गाजीपुर बॉर्डर से लौटे लंगर सेवा जत्थे का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed