फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Governor of Maharashtra honored Rizwan

मेडिकल सेवाओं के लिए नजीबाबाद के रिजवान सम्मानित

Wed, 16 Dec 2020 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Governor of Maharashtra honored Rizwan
नजीबाबाद के रिजवान खान को सम्मानित करते महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी। - फोटो : NAZIBABAD
महाराष्ट्र के राज्यपाल ने रिजवान को किया सम्मानित
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर के समाजसेवी इंडो फ्रांस यूरोपियन ट्राई एंगल के चेयरमैन रिजवान खान को महाराष्ट्र के राज्यपाल ने मेडिकल सेवाओं के लिए सम्मानित किया।
नजीबाबाद निवासी रेलवे के सेवानिवृत्त इंजीनियर मुख्तार अहमद के पुत्र रिजवान खान को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देश भर के 20 चिकित्सकों के साथ कोविड-19 मेडिकल सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विदेशी निवेश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रिजवान खान ने कोविड-19 दौर में मेडिकल के क्षेत्र में मुंबई महाराष्ट्र में अपनी सेवाएं दीं। विदेशी निवेश और मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए संस्थान के माध्यम से रिजवान ने वर्ष 2020-21 में आईएफईटी मेडिकल टूरिज्म कराने के साथ नए हॉस्पिटल निर्माण, पुराने हॉस्पिटल के जीर्णोद्धार, चिकित्सा के क्षेत्र में विदेशी एडवांस टेक्नोलॉजी और उपकरण भारत को दिलाने का बीड़ा उठाया है।

महाराष्ट्र सरकार ने आईएफईटी चेयरमैन रिजवान खान, ऑल इंडिया मेडिकल संस्थान दिल्ली के चिकित्सकों सहित देशभर के प्रमुख अस्पतालों से जुड़े चिकित्सकों को भी कोविड-19 सेवाओं के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed