{"_id":"614b76d48ebc3e08fe5d6c5b","slug":"governor-anandiben-patel-will-come-to-bijnor-on-september-28-bijnor-news-mrt557426715","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल आनंदीबेन 28 सितंबर को आएंगी बिजनौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल आनंदीबेन 28 सितंबर को आएंगी बिजनौर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 28 सितंबर को आएंगी बिजनौर
बिजनौर। राजयपाल आनंदीबेन पटेल 28 सितंबर को बिजनौर आ रही हैं। राज्यपाल जिले में अन्य जगहों पर जाने के साथ-साथ विदुरकुटी भी जाएंगी और वहां बन रहे प्राच्य विद्या अध्ययन केंद्र और पंचकर्मा, आयुर्वेदिक सेंटर का उद्घाटन करेंगी। उधर डीएम उमेश मिश्रा ने इस केंद्र के लिए सबसे पहले चारों वेद दान करने की पहल की है। इसके अलावा उन्होंने लोगों से इस केंद्र के लिए प्राचीन ग्रंथ और अन्य महत्वपूर्ण पुस्तकें दान करने की अपील भी की है।
राज्यपाल आनंदीबेन को पिछले महीने ही बिजनौर आना था, लेकिन अंतिम समय में कार्यक्रम बदल गया। अब प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो इस बार 28 सितंबर को राज्यपाल आनंदीबेन का कार्यक्रम बिजनौर आने का बना है। जिले में कई अन्य जगहों पर राज्यपाल को जाना है। राज्यपाल के विदुरकुटी जाने की बात भी कही जा रही है। विदुरकुटी पर प्राच्य विद्या अध्ययन केंद्र और पंचकर्मा सेंटर का उद्घाटन राज्यपाल द्वारा करने की उम्मीद है। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक सूचना है कि राज्यपाल 28 सितंबर को बिजनौर आ सकती हैं। अभी तक आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है।
मैं चारों वेद दान कर रहा हूं, आप भी करिए: डीएम
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि प्राच्य विद्या अध्ययन केंद्र ऐसी जगह होगी, जहां पर हमें अपने अपने भारत का पूरा प्राचीन इतिहास, ग्रंथ, गौरवशाली यादें पढ़ने, अध्ययन करने का मौका मिलेगा। इस केंद्र को इस लिहाज से तैयार किया जा रहा है कि यहां पर आराम से बैठक इन ग्रंथों, पुस्तकों का अध्ययन किया जा सके। उन्होंने कहा कि वह चारों वेद यहां पर दान कर रहे हैं और लोगों कोभी इसके लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
लगभग तैयार हो चुका पंचकर्मा सेंटर
विदुरकुटी पर पंचकर्मा सेंटर लगभग पूरा हो चुका है। इसके साथ ही आयुर्वेदिक सेंटर और योग सेंटर पर भी काम चल रहा है, जो जल्द ही पूरा हो सकते हैं। माना जा रहा है कि 28 सितंबर को उद्घाटन होने पर पंचकर्मा सेंटर शुरू हो सकते हैं।