{"_id":"627ea3be9bf69f3a883b42a8","slug":"government-working-on-cheap-energy-somendra-tomar-bijnor-news-mrt5884842107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ती ऊर्जा पर काम कर रही सरकार : सोमेंद्र तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ती ऊर्जा पर काम कर रही सरकार : सोमेंद्र तोमर
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में पत्रकारों से वार्ता करते ऊर्जा मंत्री सोमेन्द्र तोमर।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सस्ती ऊर्जा पर काम कर रही सरकार : सोमेंद्र तोमर
बिजनौर। राज्यमंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग सोमेंद्र तोमर ने कहा कि उपभोक्ताओं को विद्युत ऊर्जा के अलावा वैकल्पिक ऊर्जा के तौर पर सौर ऊर्जा के साथ पवन ऊर्जा भी उपलब्ध कराई जाएगी। कहा कि भविष्य में वैकल्पिक ऊर्जा अपना महत्वपूर्ण स्थान ग्रहण करेगी, जिससे आम नागरिकों को सस्ती ऊर्जा के साथ ही स्वच्छ पर्यावरण का लाभ प्राप्त होगा। इस दिशा में सार्थक प्रयास चल रहे हैं। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए प्रदेश में विद्युत नेटवर्क को बेहतर किया जा रहा है। ताकि आमजन और उद्योगों को भरपूर बिजली मिले।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने विद्युत विभाग के कार्यों की प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक की। बैठक में कहा कि 2017 से पहले यूपी के कुछ जिलों में ही बिजली पहुंच पाती थी। आज सभी जिलों में समान बिजली दी जा रही है। 2017 के बाद उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर और संस्कृति में भी आगे बढ़ा है। राज्यमंत्री ने सभी अधिशासी अभियंताओं से विधानसभा वार व्हाट्सएप ग्रुप बनाने और उसमें जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से शामिल करने को कहा। व्हाट्सएप ग्रुप पर आने वाली जन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। साथ ही जनप्रतिनिधियों से नियमित रूप से संपर्क एवं समन्वय बनाए रखें और विद्युत चोरी रोकने तथा विद्युत देयकों के भुगतान जैसे अहम कार्यों में उनका सहयोग प्राप्त करें। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक नहटौर ओम कुमार, डीएम उमेश मिश्रा आदि अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शेड्यूल से मिल रही बिजली
कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्यमंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग सोमेंद्र तोमर ने कहा कि जिस स्तर की शिकायत है, वहीं पर निस्तारण करना होगा। कहा कि अफसरों को निर्देश दिए हैं कि जिले में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति करना सुनिश्चित करें। किसी कारणवश विद्युत आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होती है, तो उसकी सूचना संबंधित क्षेत्र के आम नागरिकों उपलब्ध कराएं। सभी सरकारी कार्यालयों पर सोलर एनर्जी से कनेक्शन दिए जाएंगे। कुछ जगह इसकी शुरुआत कर दी गई है।