फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Government Women's Hospital tops in Najibabad district

राजकीय महिला चिकित्सालय नजीबाबाद जिले में अव्वल

Thu, 18 Mar 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Government Women's Hospital tops in Najibabad district
बिजनौर में सुरक्षित मातृत्व सप्ताह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली डॉक्टर कुमुद सिंह को सम्मा - फोटो : BIJNOR
राजकीय महिला चिकित्सालय नजीबाबाद जिले में अव्वल
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद स्तर पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व सप्ताह अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में जिले में सर्वाधिक उपलब्धि वाले चिकित्सालयों को चिह्नित कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नजीबाबाद के राजकीय महिला चिकित्सालय के जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. कुमुद सिंह को सम्मानित किया गया।

नगर के एक बैंक्वेट हाल में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें उन अस्पतालों को चिह्नित कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने सुरक्षित मातृत्व सप्ताह में शत-प्रतिशत सुरक्षित प्रसव कराकर जच्चा-बच्चा की जान बचाई। इसमें राजकीय महिला चिकित्सालय नजीबाबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली रहा, जबकि जिला महिला अस्पताल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीएमओ डा. विजय यादव के अनुसार प्रत्येक माह की नौ तारीख को हाई रिस्क यानी गंभीर गर्भवती महिलाओं को समस्त सरकारी चिकित्सा इकाइयों पर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाती हैैं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यस्तर पर जनपद बिजनौर टॉप-10 जिलों में शामिल है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व सप्ताह अभियान के अंतर्गत इकाइयों पर चिकित्सक, एएनएम, स्टॉफ नर्स, बीपीएम, बीसीपीएम, आशा कार्यकर्ताओं आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद शमीम ने किया। कार्यक्रम में सीएमओ विजय यादव, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस प्रभा रानी, एसीएमओ प्रमोद गुप्ता, अजीम अहमद, फारुख अजीज, शमीम अहमद, डीसीपीएम पूनम रानी, मोहम्मद शाहबाज आदि मौजूद रहे। ण्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed